संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी - ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

पैविलियन ऑफ इंडिया द्वारा 'जियोग्राफ़ीज़ ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम' नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जो तेजी से बदलती दुनिया में स्मृतियों और अपनेपन के भावों को टटोलती है

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) और सेरेंडिपिटी आर्ट्स के साथ साझीदारी में प्रस्तुत

डॉ. अमीन जाफर द्वारा क्यूरेट की गई इस सामूहिक प्रदर्शनी में अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला), रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कर्मा सोनम ताशी और असीम वक्फ द्वारा निर्मित नई एवं विशाल मूर्तियाँ और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं

यह प्रदर्शनी वर्ष 2019 के बाद बिएननेल कला प्रदर्शनी में भारत की आधिकारिक वापसी का प्रतीक है

वेनिस (आइसोलोट्टो, आर्सेनाले), 9 मई - 22 नवंबर 2026 | पूर्वावलोकन: 6, 7, 8 मई 2026

प्रविष्टि तिथि: 07 MAY 2026 5:18PM by PIB Delhi

ला बिएननेल डि वेनेज़िया की 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में आज पैवेलियन ऑफ इंडिया का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ला बिएननेल डि वेनेज़िया के अध्यक्ष श्री पिएत्रांगेलो बुटाफुओको, संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और इटली में भारत की राजदूत महामहिम वाणी राव गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती नीता एम. अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और श्री सुनील कांत मुंजाल भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. अमीन जाफर, महामहिम वाणी राव, श्री विवेक अग्रवाल और श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने विचार साझा किए।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा:

“जियोग्राफ़ीज ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम एक ऐसे समकालीन भारत को प्रस्तुत करता है जो अपनी जड़ों से भी जुड़ा है और भविष्योन्मुखी भी है। जैसे-जैसे हमारा राष्ट्र प्रगति कर रहा है, यह पवेलियन हमारी सांस्कृतिक स्मृति की शक्ति और भारत को विश्व से जोड़ने वाली कलात्मक अभिव्यक्ति की सामर्थ्य को दर्शाता है।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने कहा:

"यह प्रदर्शनी उन कलाकारों को एक मंच पर लाती है जिनकी कलाकृतियाँ स्मृतियों, संसाधनों और परिवर्तन के विषयों से गहराई से जुड़ी हैं। उनका कार्य उभरते हुए भारत की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है और साथ ही अपनेपन व पहचान जैसे विषयों पर वैश्विक संवाद में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।"

प्रदर्शनी के क्यूरेटर, डॉ. अमीन जाफर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा:

"इन माइनर कीज के प्रत्युत्तर में, यह प्रदर्शनी घर को एक निश्चित स्थान के बजाय एक भावनात्मक और भौतिक स्थिति के रूप में तलाशती है। नाजुक, प्राकृतिक सामग्रियों और अत्यंत व्यक्तिगत आख्यानों के माध्यम से, कलाकार इस बात पर विचार करते हैं कि किस प्रकार स्मृति, प्रवास और परिवर्तन हमारे अपनेपन के बोध को आकार देते हैं।"

पैविलियन ऑफ इंडिया 'जियोग्राफ़ीज़ ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम' को प्रस्तुत कर रहा है, जिसका क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफर द्वारा किया गया है। इसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स के साथ साझेदारी में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला), रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कार्मा सोनम ताशी और असीम वक्फ की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में निहित समकालीन कलात्मक पद्धतियों के माध्यम से स्मृति, प्रवास, भौतिकता और अपनेपन के विचारों की खोज करती है।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

नॉट जस्ट फॉर अस – अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला)

ग्रामीण तमिलनाडु की मिट्टी और चिकनी मिट्टी से निर्मित ये मूर्तिकला पैनल स्मृति, पर्यावरणीय परिवर्तन और समय के प्रवाह का सूक्ष्म चित्रण करते हैं।

अंडर द सेम स्काई – रंजनी शेट्टार

फूलों और प्राकृतिक विकास से प्रेरित ये शून्य में स्थापित शिल्प-कृतियाँ एक ऐसा तल्लीन कर देने वाला परिवेश रचती हैं, जो प्रकृति, शिल्प और भावनात्मक जुड़ाव को को दर्शाता है।

परमानेंट एड्रेस – सुमाक्षी सिंह

सुमाक्षी सिंह ने नई दिल्ली में अपने ढहाए गए पुश्तैनी घर को धागों की कढ़ाई के जरिए उसके वास्तविक आकार में फिर से जीवंत किया है। यह कलाकृति स्मृतियों, घरेलू परिवेश और अपनों की कमी को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाती है।

एकोज ऑफ होम - स्कार्मा सोनम ताशी

पेपियर-मैशे और लद्दाखी वास्तुकला के संदर्भों का उपयोग करते हुए, यह इंस्टॉलेशन इकोलॉजी, स्थिरता और सांस्कृतिक निरंतरता का गहन विश्लेषण करता है।

चाल– असीम वक्फ

शहरी मचानों से प्रेरित बाँस का यह विशालकाय इंस्टॉलेशन, समकालीन भारतीय शहरों में निरंतर होने वाले बदलावों, नवीनीकरण और परिवर्तन के विचारों को प्रतिबिंबित करता है।

परफॉर्मेंस प्रोग्राम

सेरेंडिपिटी आर्ट्स द्वारा क्यूरेट किया गया एक विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम मई से नवंबर 2026 तक पूरे वेनिस में इस प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और बिनाले के मुख्य विषय 'इन माइनर कीज़' से प्रेरित विभिन्न विधाओं प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।

सहयोग:

जियोग्राफिस ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम

कमिश्नर: संस्कृति मंत्रालय

क्यूरेटर: डॉ. अमीन जाफ़र

आयोजक भागीदार: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर एंड सेरेंडिपिटी आर्ट्स

प्रदर्शनीकर्ता: अलवर सुब्रमण्यम (बाला), सुमाक्षी सिंह, रंजनी शेट्टार, असीम वक्फ और स्कार्मा सोनम ताशी

स्थान: आर्सेनाले

 

प्रेस संबंधी पूछताछ के लिए: indiainvenice@brunswickgroup.com

इमेज के लिए: नेशनल पवेलियन ऑफ इंडिया प्रेस पैक

इंडिया पवेलियन को फॉलो करें:

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/indiainvenice/

वेबसाइट: www.indiainvenice.com

***********

पीके/केसी/डीवी

 


(रिलीज़ आईडी: 2258929) आगंतुक पटल : 89
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Bengali