वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान संचयी निर्यात (वस्तु एवं सेवाएं) 860.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में यह 825.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 4.22 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि दर्शाता है


वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य 441.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान यह 437.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 0.93 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है

वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य 387.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के 374.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 3.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

मार्च 2026 में वस्तु निर्यात वृद्धि के प्रमुख कारकों में पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज, अन्य अनाज और हस्तशिल्प (हस्तनिर्मित कालीन को छोड़कर) शामिल हैं

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात मार्च 2025 में 4.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2026 में 5.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 5.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात मार्च 2025 में 10.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2026 में 10.94 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 1.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिजों का निर्यात मार्च 2025 में 0.52 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2026 में 0.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 11.27 प्रतिशत दर्शाता है

अन्य अनाजों का निर्यात मार्च 2025 में 0.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2026 में 0.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 108.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

हस्तनिर्मित कालीन को छोड़कर हस्तशिल्प निर्यात मार्च 2025 में 0.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2026 में 0.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 8.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

प्रविष्टि तिथि: 15 APR 2026 5:06PM by PIB Delhi
  • मार्च 2026* के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 74.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मार्च 2025 की तुलना में 4.58 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मार्च 2026* के लिए कुल आयात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 76.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मार्च 2025 की तुलना में 5.76 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: मार्च 2026 के दौरान व्यापार*

 

 

मार्च 2026

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

मार्च 2025

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

वस्तुएं

निर्यात

38.92

42.05

आयात

59.59

63.74

सेवाएं*

निर्यात

35.20

35.63

आयात

16.96

17.48

कुल व्यापार

(वस्तुएं + सेवाएं)*

निर्यात

74.11

77.67

आयात

76.55

81.22

व्यापार संतुलन

-2.44

-3.55

* नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र के नवीनतम आंकड़े फरवरी 2026 के हैं। मार्च 2026 के आंकड़े अनुमानित हैं। (ii) वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) और अप्रैल-दिसंबर 2025 के आंकड़ों को तिमाही भुगतान संतुलन आंकड़ों का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।

चित्र 1: मार्च 2026 के दौरान कुल व्यापार*

  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च)* के दौरान भारत का कुल निर्यात 860.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 4.22 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च)* के दौरान कुल आयात 979.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 6.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 2: वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान व्यापार (अप्रैल-मार्च)*

 

 

वित्तीय वर्ष 2025-26

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

वित्तीय वर्ष 2024-25

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

वस्‍तुएं

निर्यात

441.78

437.70

आयात

774.98

721.20

सेवाएं*

निर्यात

418.31

387.55

आयात

204.42

198.72

कुल व्यापार

(वस्तुएं + सेवाएं) *

निर्यात

860.09

825.26

आयात

979.40

919.92

व्यापार संतुलन

-119.30

-94.66


चित्र 2: वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान कुल व्यापार*

वस्‍तु व्यापार

  • मार्च 2026 के दौरान वस्‍तु निर्यात 38.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि मार्च 2025 में यह 42.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • मार्च 2026 के दौरान वस्‍तु आयात 59.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि मार्च 2025 में यह 63.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

चित्र 3: मार्च 2026 के दौरान वस्‍तु व्यापार

  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान वस्‍तु निर्यात 441.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान यह 437.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान वस्‍तु आयात 774.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान यह 721.20 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान वस्‍तु व्यापार घाटा 333.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान यह 283.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 4: वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान वस्‍तु व्यापार

 

  • मार्च 2026 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 31.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि मार्च 2025 में यह 34.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात मार्च 2026 में 41.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि मार्च 2025 में यह 37.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 3: मार्च 2026 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

 

मार्च 2026

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

मार्च 2025 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

33.74

37.15

गैर-पेट्रोलियम आयात

47.41

44.73

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात

31.69

34.25

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात

41.87

37.99

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी एवं मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

चित्र 5: मार्च 2026 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 359.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में यह 344.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात 498.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में यह 454.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 4: वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

वित्त वर्ष 2025-26

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

वित्त वर्ष 2024-25

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

387.88

374.32

गैर-पेट्रोलियम आयात

601.03

535.42

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात

359.67

344.50

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात

498.56

454.59

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी एवं मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

चित्र 6: वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

सेवा व्यापार

  • मार्च 2026* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 35.20 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि मार्च 2025 में यह 35.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • मार्च 2026* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 16.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि मार्च 2025 में यह 17.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 7: मार्च 2026 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च)* के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 418.31 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में यह 387.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च)* के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 204.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में यह 198.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च)* के लिए सेवा व्यापार अधिशेष 213.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में यह 188.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 8: वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान सेवा व्यापार*

  • अन्य अनाज (108.23 प्रतिशत), अभ्रक, कोयला एवं अन्य अयस्क, खनिज जिनमें प्रसंस्कृत खनिज शामिल हैं (11.27 प्रतिशत), हस्तशिल्प (हस्तनिर्मित कालीन को छोड़कर) (8.51 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (5.88 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (1.13 प्रतिशत) और समुद्री उत्पाद (0.76 प्रतिशत) के निर्यात में मार्च 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • पेट्रोलियम, कच्चे तेल और उत्पादों (-35.91 प्रतिशत), सोना (-31.63 प्रतिशत), कपास कच्चा और अपशिष्ट (-30.38 प्रतिशत), परियोजना सामग्री (-23.7 प्रतिशत), दालें (-21.81 प्रतिशत), लुगदी और अपशिष्ट कागज (-19.11 प्रतिशत), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (-18.43 प्रतिशत), लोहा एवं इस्पात (-14.21 प्रतिशत), परिवहन उपकरण (-13.7 प्रतिशत), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-13.15 प्रतिशत), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-8.02 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-6.4 प्रतिशत), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (-2.98 प्रतिशत) और अखबारी कागज (-2.22 प्रतिशत) के आयात में मार्च 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च)* के दौरान सेवाओं के निर्यात में वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) की तुलना में 7.94 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य सिंगापुर (158.55 प्रतिशत), मलेशिया (84.47 प्रतिशत), चीन (28.1 प्रतिशत), तंजानिया (100.54 प्रतिशत) और श्रीलंका (88.31 प्रतिशत) हैं।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) की तुलना में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य चीन (36.66 प्रतिशत), स्पेन (46.33 प्रतिशत), हांगकांग (33.22 प्रतिशत), वियतनाम (22.78 प्रतिशत) और श्रीलंका (21.14 प्रतिशत) हैं।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 में वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत चीन (24.81 प्रतिशत), थाईलैंड (64.53 प्रतिशत), पेरू (267.67 प्रतिशत), ओमान (112.01 प्रतिशत) और अमरीका (14.4 प्रतिशत) हैं।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) की तुलना में वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत चीन (16.03 प्रतिशत), अमरीका (15.95 प्रतिशत), हांगकांग (23.32 प्रतिशत), पेरू (78.08 प्रतिशत) और यूके (36.09 प्रतिशत) हैं।

त्वरित अनुमानों के लिए लिंक:

***

पीके/केसी/आईएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2252348) आगंतुक पटल : 147
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi