भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने कोस्टल सीडर इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. द्वारा फ्लेउर होटल्स में कुछ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण और और विलय एवं विभाजन के माध्यम से लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड समूह के आंतरिक पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की
प्रविष्टि तिथि:
07 APR 2026 8:26PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोस्टल सीडर इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. द्वारा फ्लेउर होटल्स लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण और विलय एवं विभाजन के माध्यम से लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड समूह के आंतरिक पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्तावित संयोजन में कोस्टल सीडर इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. (कोस्टल) द्वारा फ्लेउर होटल्स लिमिटेड (एफएचएल) में कुछ इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण और विलय एवं विभाजन के माध्यम से लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड (एलटीएच) समूह का आंतरिक पुनर्गठन शामिल है।
कोस्टल नीदरलैंड में पंजीकृत एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और पूरी तरह से वॉरबर्ग पिनकस ग्रुप के स्वामित्व/ प्रबंधन में है।
एलटीएच एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला को सेवाएं प्रदान करती है जिसमें मूल्य के प्रति सचेत यात्रियों से लेकर प्रीमियम व्यवसाय और अवकाश चाहने वालों तक शामिल हैं।
एफएचएल एलटीएच की एक सहायक कंपनी है जो सीधे तौर पर और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से होटलों का स्वामित्व और पट्टा देती है।
विलय एवं विभाजन होने वाली संस्थाएं - हैमस्टेड लिविंग प्राइवेट लिमिटेड (हैमस्टेड), कार्नेशन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (कार्नेशन), कैनरी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (कैनरी), ओरिओल डॉ. फ्रेश होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (ओरिओल), मनाकिन रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (मनाकिन) और सुखसागर कॉम्प्लेक्सेस प्राइवेट लिमिटेड (सुखसागर) एलटीएच की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां हैं और भारत में होटल क्षेत्र में सक्रिय हैं।
सुश्री इला दुबे; सुश्री लिलेट दुबे, स्पैंक मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एसएमएसपीएल) और स्पैरो बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (एसबीपीएल) एलटीएच के प्रमोटर/प्रमोटर समूह का हिस्सा हैं।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
****
पीके/केसी/एके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2249886)
आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English