कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
संसद प्रश्न: एसएससी केंद्रों की स्थापना
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2026 6:12PM by PIB Delhi
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 देश भर के 130 शहरों में आयोजित की जानी निर्धारित है। इसमें पश्चिम बंगाल के छह शहर भी शामिल हैं। इसी तरह, सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए, देश भर के 135 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल के छह शहर शामिल थे।
पश्चिम बंगाल के निम्नलिखित शहरों को उपर्युक्त एसएससी परीक्षाओं के लिए केंद्र के रूप में नामित किया गया है –
1. आसनसोल (पश्चिम बर्धमान जिला)
2. बर्धमान (पूर्व बर्धमान जिला)
3. दुर्गापुर (पश्चिम बर्धमान जिला)
4. मालदा (मालदा जिला)
5. सिलीगुड़ी (जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिले)
6. सूरी (बीरभूम जिला)
7. कोलकाता / हावड़ा
संबंधित परीक्षा अधिसूचनाएं यहाँ देखी जा सकती हैं:
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_CTGD_2026.pdf ; और https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_cgl_2025.pdf
एसएससी उम्मीदवारों के पसंदीदा या आस-पास उपलब्ध केंद्रों पर उन्हें समायोजित करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। एसएससी ने हाल ही में "सेल्फ-स्लॉटिंग" सुविधा शुरू की है, जिससे उम्मीदवारों को अधिक सुविधा के लिए अपने परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट का चयन करने की अनुमति मिलती है।
यह जानकारी विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज, पहली अप्रैल, 2026, बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।
*******
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2247950)
आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English