सहकारिता मंत्रालय
पीएसीएस कंप्यूटरीकरण परियोजना के सॉफ्टवेयर का अन्य राष्ट्रीय पोर्टल्स से एकीकरण
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2026 5:18PM by PIB Delhi
प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पीएसीएस) परियोजना के कंप्युटरीकरण का प्राथमिक उद्देश्य वित्तीय समावेशन को पूरा करना और किसानों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों (एसएमएफ) की सेवा प्रदाय को मजबूत करना, इन संस्थानों में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने के लिए पैक्स के कॉमन अकाउंटिंग सिस्टम और राष्ट्रव्यापी एकरूप मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) में प्रवास की सुविधा प्रदान करना है। इस परियोजना के अंतर्गत, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) और राज्य सहकारी बैंकों (एसटीसीबी) की कोर बैंकिंग प्रणालियों (सीबीएस) के साथ एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉफ्टवेयर पैक्स के एकीकरण की परिकल्पना की गई है।
ईआरपी सॉफ्टवेयर को राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस या अन्य सरकारी पोर्टलों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके), प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) आदि से लिंक किया जाएगा। राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (एनसीडी) के साथ एकीकरण पूर्ण है और कॉमन सर्विस केंद्र (सीएससी) और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) के साथ एकीकरण कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2247853)
आगंतुक पटल : 64