कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मणिपुर की उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 4:59PM by PIB Delhi

मणिपुर की उपमुख्यमंत्री सुश्री नेमचा किपगेन ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर आज उनसे मुलाकात की। उन्होंने पीएमजीएसवाई-1 योजना की अवधि बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया और राज्य में कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जारी कार्यों की जानकारी भी दी।

 

श्री चौहान ने उनके आग्रह पर कार्रवाई करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को राज्य में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खोलने का निर्देश दिया। श्री चौहान ने उपमुख्यमंत्री से राज्य में एक टिशू कल्चर प्रयोगशाला स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव भेजने का भी आग्रह किया है।

***

पीके/केसी/जेके/एम


(रिलीज़ आईडी: 2246160) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati