सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
स्माइल योजना का कार्यान्वयन
प्रविष्टि तिथि:
25 MAR 2026 4:05PM by PIB Delhi
स्माइल (आजीविका एवं उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों को समर्थन) योजना के अंतर्गत “भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास” उप-योजना की शुरुआत 23.10.2023 को की गई थी। योजना के प्रारंभ से अब तक कुल 31,055 व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिनमें से 9,855 व्यक्तियों को बचाकर पुनर्वासित किया गया है। इस उप-योजना के क्रियान्वयन वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का विवरण परिशिष्ट में दिया गया है।
योजना का तृतीय पक्ष मूल्यांकन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर), हैदराबाद द्वारा किया गया है। योजना की पहुंच, क्रियान्वयन और निधि उपयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तृतीय पक्ष मूल्यांकन अध्ययन की रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्षों एवं सिफारिशों के आधार पर स्थायी वित्त समिति के ज्ञापन में आवश्यक संशोधन किए गए हैं, ताकि योजना को अगले वित्त आयोग चक्र (2026–27 से 2030–31) के लिए जारी रखा जा सके।
परिशिष्ट
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार सर्वेक्षण/पहचान एवं पुनर्वास का विवरण
|
क्रम सं.
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
सर्वेक्षण/पहचान (कुल)
|
पुनर्वास (कुल)
|
|
1
|
आंध्र प्रदेश
|
2569
|
653
|
|
2
|
अरुणाचल प्रदेश
|
140
|
99
|
|
3
|
असम
|
1840
|
605
|
|
4
|
बिहार
|
476
|
375
|
|
5
|
चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)
|
499
|
352
|
|
6
|
दिल्ली एनसीटी (केंद्र शासित प्रदेश)
|
3318
|
372
|
|
7
|
गुजरात
|
1141
|
453
|
|
8
|
हिमाचल प्रदेश
|
27
|
1
|
|
9
|
जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)
|
1143
|
510
|
|
10
|
कर्नाटक
|
875
|
88
|
|
11
|
केरल
|
674
|
178
|
|
12
|
मध्य प्रदेश
|
1772
|
1291
|
|
13
|
महाराष्ट्र
|
1601
|
1025
|
|
14
|
मणिपुर
|
64
|
0
|
|
15
|
मिजोरम
|
16
|
0
|
|
16
|
नागालैंड
|
107
|
22
|
|
17
|
ओडिशा
|
784
|
288
|
|
18
|
पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश)
|
485
|
178
|
|
19
|
पंजाब
|
128
|
6
|
|
20
|
राजस्थान
|
79
|
0
|
|
21
|
तमिलनाडु
|
9145
|
1590
|
|
22
|
तेलंगाना
|
580
|
53
|
|
23
|
उत्तर प्रदेश
|
3592
|
1716
|
|
कुल
|
—
|
31055
|
9855
|
यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, श्री बी. एल. वर्मा द्वारा आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई।
*****
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2245616)
आगंतुक पटल : 17