भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमयूएफजी बैंक लिमिटेड द्वारा श्रीराम फाइनेंस में कुछ शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
25 MAR 2026 8:36PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एमयूएफजी बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) में कुछ शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
अधिग्रहणकर्ता जापान स्थित एक बैंकिंग संस्थान है। यह पूरी तरह से मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक. के स्वामित्व और नियंत्रण में है, जो जापान के टोक्यो में निगमित एक वित्तीय सेवा और होल्डिंग कंपनी है। भारत में अधिग्रहणकर्ता निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है: कॉरपोरेट बैंकिंग ऋण; जमा खाते; प्रेषण (बाहर से भेजा हुआ धन); व्यापार वित्त; बैंक गारंटी और वित्तीय हानि से बचाव हेतु वायदा (हेजिंग)।
लक्षित कंपनी एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। इसे आरबीआई द्वारा निवेश और ऋण कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसे 'एनबीएफसी-अपर लेयर' की श्रेणी में रखा गया है। यह संस्था मुख्य रूप से वाणिज्यिक वस्तुओं और यात्री वाहनों, निर्माण उपकरणों, कृषि उपकरणों, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), दोपहिया वाहनों, सोने और व्यक्तिगत ऋणों के वित्तपोषण के व्यवसाय में लगी है।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
****
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2245495)
आगंतुक पटल : 46