नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा परिवर्तन को गति मिली: मार्च 2026 तक 9.56 गीगावाट रूफटॉप सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई
प्रविष्टि तिथि:
25 MAR 2026 5:04PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना-पीएमएसजी:एमबीवाई के तहत, यह अनुमान लगाया गया है कि एक करोड़ घरों में आरटीएस (रूफटॉप सोलर) लगाने से 1,000 बिलियन यूनिट नवीकरणीय बिजली का उत्पादन होगा, जिसके परिणामस्वरूप रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के 25 वर्षों के जीवनकाल के दौरान 720 मिलियन टन सीओ2ईक्यू उत्सर्जन में कमी आएगी।
फरवरी 2024 में पीएमएसजी:एमबीवाई के लॉन्च के बाद से, 20.03.2026 तक देश भर में कुल 9,566.89 मेगावाट रूफटॉप सोलर (आरटीएस) क्षमता जोड़ी गई है।
पीएमएसजी: एमबीवाई के लागू होने से अनुमान है कि विनिर्माण, लॉजिस्टिक, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री और स्थापना, संचालन एवं रखरखाव सेवाएं, वित्तीय सेवाएं आदि क्षेत्रों में लगभग 17 लाख नौकरियां सृजित होंगी।
पीएमएसजी: एमबीवाई एक मांग-आधारित योजना है जिसके तहत देश के सभी आवासीय उपभोक्ता, जिनके पास स्थानीय डिस्कॉम का ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, योजना के राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करके आरटीएस सिस्टम की स्थापना के लिए योजना का लाभ उठा सकते हैं।
मंत्रालय ने इस योजना के तहत देश में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने और रूफटॉप सोलर पैनल को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं:
आवेदन से लेकर सब्सिडी का वितरण सीधे आवासीय उपभोक्ता के बैंक खाते में राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है।
• राष्ट्रीयकृत बैंकों से रियायती ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के ऋण की उपलब्धता, जो रेपो दर से 50 बीपीएस अधिक है, यानी वर्तमान में 5.75 प्रतिशत प्रति वर्ष, जिसकी अवधि 10 वर्ष है।
• तकनीकी व्यवहार्यता की आवश्यकता को समाप्त करके और 10 किलोवाट तक ऑटो लोड वृद्धि की शुरुआत करके नियामक अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया।
• नेट मीटरिंग समझौते को राष्ट्रीय पोर्टल में आवेदन का हिस्सा बना दिया गया है।
• इसमें रेस्को/यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल शामिल हैं।
• पर्याप्त और योग्य विक्रेताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
कुशल मानव संसाधन सृजन के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
देश भर में प्रमुख समाचार पत्रों में मुद्रित विज्ञापन, टीवी विज्ञापन अभियान, क्षेत्रीय चैनलों सहित एफएम स्टेशनों पर रेडियो अभियान आदि जैसे जागरूकता और प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से योजना के बारे में जागरूकता पैदा करना।
• राज्यों/डिस्कॉमों सहित विभिन्न स्तरों पर योजना की प्रगति की नियमित निगरानी।
• समय-समय पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठकें आयोजित कीं।
शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित किया गया है। 15555 नंबर वाला एक कॉल सेंटर 12 भाषाओं में कार्यरत है।
इसके अतिरिक्त, एमएनआरई और आरईसी लिमिटेड, पीएमएसजी: एमबीवाई के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन एजेंसी (एनपीआईए) के रूप में, योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी डीएसकॉम के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करते हैं।
*****
पीके/केसी/एवाई/एम
(रिलीज़ आईडी: 2245235)
आगंतुक पटल : 448