कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: आईएएस/आईपीएस के स्वीकृत पद

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 1:34PM by PIB Delhi

स्वीकृत पदों और वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों की संख्या से संबंधित प्रासंगिक जानकारी अनुलग्नक-ए में दी गई है।

पिछले पांच वर्षों (सीएसई 2020 से सीएसई 2024) के दौरान आईएएस और आईपीएस में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की कुल संख्या अनुलग्नक-बी में दी गई है।

आईएएस के पदों पर भर्ती सरकार द्वारा जारी आरक्षण दिशानिर्देशों के अनुसार की जाती है। 2012 से प्रति वर्ष आईएएस में कुल 180 उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। इन 180 रिक्तियों में से 4 प्रतिशत सीटें दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से उम्मीदवारों का आवंटन एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है। रिक्तियों का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाता है और आरक्षण मानदंडों को ध्यान में रखते हुए आईएएस की सभी विज्ञापित रिक्तियों पर नियुक्ति की जाती है। वर्तमान तिथि तक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में कोई भी रिक्त पद लंबित नहीं है।

01.01.2025 तक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में आरक्षित पदों का कोई बैकलॉग नहीं है।

 

अनुलग्नक ए

01.01.2025 तक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की कुल स्वीकृत संख्या, कार्यरत पदों और रिक्त पदों का विवरण।

 

क्रमांक

संवर्ग

कुल अधिकृत संख्या

पद पर तैनात अधिकारियों की संख्या

आईएएस

आईपीएस

आईएएस

आईपीएस

1.

एजीएमयूटी

542

457

406

427

2.

आंध्र प्रदेश

239

174

195

140

3.

असम-मेघालय

263

195

214

157

4.

बिहार

359

242

303

241

5.

छत्तीसगढ

202

142

164

135

6.

गुजरात

313

208

255

203

7.

हरियाणा

215

144

172

127

8.

हिमाचल प्रदेश

153

96

117

84

9.

झारखंड

224

158

177

143

10.

कर्नाटक

314

224

273

203

11

केरल

231

172

157

150

12.

मध्य प्रदेश

459

319

391

271

13.

महाराष्ट्र

435

329

359

306

14.

मणिपुर

115

91

80

85

15.

नगालैंड

94

80

53

65

16.

ओडिशा

248

195

185

132

17.

पंजाब

231

172

198

138

18.

राजस्थान

332

222

268

216

19.

सिक्किम

48

32

36

30

20.

तमिलनाडु

394

276

343

242

21.

तेलंगाना

208

139

174

134

22.

त्रिपुरा

102

69

74

63

23.

उत्तर प्रदेश

652

541

571

510

24.

उत्तराखंड

126

75

109

73

25.

पश्चिम बंगाल

378

347

303

319

 

कुल

6877

5099

5577

4594

 

अनुलग्नक बी

पिछले पांच वर्षों (सीएसई 2020 से सीएसई 2024) के दौरान आईएएस और आईपीएस में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की कुल संख्या:

 

आईएएस

आईपीएस

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

245

135

67

255

141

71

 

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2245027) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu