पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख परियोजनाएँ
प्रविष्टि तिथि:
24 MAR 2026 10:34PM by PIB Delhi
सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत 315 परियोजनाएँ पूर्ण की जा चुकी हैं, 210 परियोजनाएँ कार्यान्वयनाधीन हैं तथा 320 परियोजनाएँ नियोजन के चरण में हैं।
सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत 120 पत्तन आधुनिकीकरण परियोजनाएँ पूर्ण की गई हैं, जिससे 400 एमटीपीए से अधिक नई पत्तन क्षमता सृजित हुई है, जबकि सड़क एवं रेल संपर्क की 106 पूर्ण परियोजनाओं ने कार्गो निकासी दक्षता को सुदृढ़ किया है। इन पहलों के परिणामस्वरूप तटीय शिपिंग कार्गो 87 एमटीपीए से बढ़कर 195 एमटीपीए (118%) हो गया है, अंतर्देशीय जलमार्ग कार्गो 18.10 एमटीपीए से बढ़कर 145.50 एमटीपीए (700%) हो गया है तथा माल ढुलाई को जलमार्गों की ओर स्थानांतरित किए जाने से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आई है।
सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत पत्तन-आधारित औद्योगिकीकरण एवं अवसंरचना विकास से उत्पन्न 40 लाख प्रत्यक्ष एवं 60 लाख अप्रत्यक्ष रोजगारों सहित कुल 1 करोड़ नए रोजगारों की संचयी रोजगार क्षमता का अनुमान किया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में दी गई।
***
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2244804)
आगंतुक पटल : 124