सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
वर्ष 2025 के लिए अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ए.एस.यू.एस.ई.) के परिणाम
(संदर्भ एवं सर्वेक्षण अवधि: जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025)
प्रविष्टि तिथि:
24 MAR 2026 4:00PM by PIB Delhi
|
स्नैपशॉट:
- ए.एस.यू.एस.ई. 2025 (जनवरी-दिसम्बर, 2025) में स्थापनाओं की अनुमानित संख्या ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 (अक्टूबर, 2023-सितंबर, 2024) के 7.34 करोड़ से बढ़कर 7.92 करोड़ हो गई, जो इस अवधि के दौरान लगभग 7.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है ।
- इस क्षेत्र में रोजगार में 6.18% की वृद्धि हुई, इस अवधि के दौरान 74.52 लाख से अधिक अतिरिक्त नौकरियां वृद्धि हुईं।
- इसी अवधि के दौरान, सकल मूल्य वर्धन (जी.वी.ए.) जो आर्थिक प्रदर्शन का एक प्रमुख सूचक है, में 10.87% की वृद्धि हुई, जो व्यापार क्षेत्र में 16.77%, इसके बाद विनिर्माण में 8.52% तथा अन्य सेवा क्षेत्र में 7.36% की वृद्धि से प्रेरित था।
- प्रति भाड़े के कामगार परिलब्धियों में भी पिछले ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 की तुलना में 2025 में 3.88% की वृद्धि हुई, जो मजदूरी स्तरों में सुधार का संकेत है ।
- महिलाओं के स्वामित्व वाले मालिकाना स्थापनाओं की हिस्सेदारी 27% पर ठोस बनी रही, जो पिछले दौर (ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24) के 26.2% से अधिक है।
- इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले स्थापनाओं का हिस्सा ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 में 26.7% से बढ़कर ए.एस.यू.एस.ई. 2025 में 39.4% हो गया, जो इस क्षेत्र में बढ़ते डिजिटल एकीकरण को दर्शाता है।
|
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (मॉस्पी) ने इस प्रेस नोट में ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के तौर पर संदर्भित जनवरी, 2025 से दिसम्बर, 2025 की संदर्भ अवधि के लिए वर्ष 2025 के अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण के परिणाम जारी किये हैं । व्याप्ति, प्रतिचयन रणनीति, आंकड़ा संग्रहण क्रियाविधि आदि के संदर्भ में सर्वेक्षण का एक संक्षिप्त दृष्टांत एंडनोट में दिया गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में अनिगमित गैर-कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो रोजगार सृजन एवं सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में अहम योगदान देता है । यह क्षेत्र लाखों लोगों की आजीविका का आधार है और पूरे देश में वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन एवं वितरण में सहायक है। निगमित क्षेत्र की गतिविधियों का पूरक बनकर और घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करके, यह देश के समग्र सामाजार्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ए.एस.यू.एस.ई.) मुख्य रूप से उन अनिगमित गैर-कृषि स्थापनाओं की आर्थिक और परिचालन विशेषताओं को मापने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है, जो विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों (निर्माण को छोड़कर) में लगे हुए हैं। यह सर्वेक्षण परिचालन विशेषताओं जैसे कि स्वामित्व का प्रकार, परिचालन की प्रकृति, पंजीकरण की स्थिति और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) के उपयोग के साथ-साथ प्रमुख आर्थिक सूचकांकों जैसे कि कामगारों की संख्या, सकल मूल्य वर्धन (जी.वी.ए.), भुगतान की गई परिलब्धियां, स्वामित्व वाली अचल संपत्तियां और बकाया ऋणों के बारे में जानकारी एकत्र करता है।
सर्वेक्षण आंकड़ा नीति-निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण इनपुट का काम करता है, राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी के संकलन में सहायता करता है, और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम.एस.एम.ई.), वस्त्र मंत्रालय आदि जैसे मंत्रालयों की सूचना संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है; साथ ही, यह हितधारकों को सूचित निर्णय लेने में भी सक्षम बनाता है।
ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के परिणामों के मुख्य बिंदु :
ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के परिणाम अनिगमित गैर-कृषि क्षेत्र के संतुलित विस्तार को दर्शाते हैं, जो स्थापनाओं, रोज़गार और उत्पादकता में हुई वृद्धि से प्रदर्शित होता है, जो इस क्षेत्र के लचीलेपन और इसकी सतत गतिशीलता का संकेत है।
स्थापनाओं, सकल मूल्य वर्धन और उत्पादकता मापदंडों में वृद्धि:
इस क्षेत्र में स्थापनाओं की कुल संख्या ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 (अक्तूबर 23 – सितंबर 24) में 7.34 करोड़ से बढ़कर ए.एस.यू.एस.ई. 2025 (जनवरी 25 – दिसम्बर 25) में 7.92 करोड़ हो गई, जो 7.97% की ठोस वृद्धि दर्शाता है। सम्मिलित किए गए बड़े क्षेत्रों में, "अन्य सेवाएँ" क्षेत्र में स्थापनाओं की संख्या में 10.29% की ठोस वृद्धि दर्ज की गई, इसके बाद विनिर्माण क्षेत्र में 6.48% तथा व्यापार क्षेत्र में 6.18% की वृद्धि देखी गई। यह वृद्धि विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विस्तार को दर्शाती है और अनिगमित गैर-कृषि क्षेत्र की स्थिर वृद्धि को दर्शाती है।
इसी अवधि के दौरान, सकल मूल्य वर्धन (जी.वी.ए.) जो आर्थिक प्रदर्शन का एक प्रमुख सूचक है, में 10.87% की वृद्धि हुई, जो व्यापार क्षेत्र में 16.77%, इसके बाद विनिर्माण में 8.52% तथा अन्य सेवा क्षेत्र में 7.36% की वृद्धि से प्रेरित था। तथापि, व्यापक क्षेत्रों में, जी.वी.ए. में सबसे ज़्यादा हिस्सा अन्य सेवा क्षेत्रों (42%) का रहा, जिसके बाद व्यापार (37%) और विनिर्माण (21%) का स्थान रहा।
प्रति कामगार सकल मूल्य वर्धन (जी.वी.ए.), जो इस क्षेत्र की श्रम उत्पादकता का एक पैमाना है, मौजूदा मूल्यों पर 2023-24 में 1,49,742 रुपये से बढ़कर 2025 में 1,56,539 रुपये हो गया, जो 4.54% की वृद्धि दर्शाता है। इसी अवधि के दौरान, प्रति स्थापना सकल मूल्य वर्धन (जी.वी.ए.) 2,45,687 रुपये से बढ़कर 2,52,699 रुपये हो गया।
श्रम बाजार का मजबूत प्रदर्शन
जनवरी 2025 और दिसम्बर 2025 के बीच इस क्षेत्र ने लगभग 12.81 करोड़ कामगारों को रोजगार दिया, जो 2023-24 (अक्तूबर 23 – सितंबर 24) से 74.52 लाख से अधिक कामगारों की वृद्धि को दर्शाता है और श्रम बाजार में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। व्यापक क्षेत्र गतिविधियों में से "अन्य सेवा" क्षेत्र ने 7.40% की उच्चतम वृद्धि दिखाई जिससे लगभग 35 लाख नए कामगारों वृद्धि हुए।
श्रमिकों की आय में सुधार के साथ-साथ महिला नेतृत्व वाले उद्यमों में वृद्धि
महिलाओं के स्वामित्व वाले मालिकाना स्थापनाओं की प्रतिशतता भी 2023-24 में 26.2 प्रतिशत से मामूली तौर पर बढ़कर ए.एस.यू.एस.ई. 2025 में 27 प्रतिशत हुई, जो महिला-नेतृत्व वाली उद्यमों के संबंध में एक उत्साहवर्धक रूझान की तरफ इशारा करता है ।
प्रति भाड़े के कामगार परिलब्धियों में भी पिछले ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 की तुलना में 2025 में 3.88% की वृद्धि हुई, जो मजदूरी स्तरों में सुधार का संकेत है । इस मीट्रिक में सबसे अधिक वृद्धि व्यापार क्षेत्र में देखी गई, जहाँ लगभग 8.5% की वृद्धि हुई।
डिजिटल के क्षेत्र में बेहतर पैठ :
स्थापनाओं द्वारा इंटरनेट के उपयोग की प्रतिशतता में 2023-24 के 26.7% की तुलना में ए.एस.यू.एस.ई. 2025 में 39.4% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई । यह उल्लेखनीय वृद्धि विभिन्न स्थापनाओं के बीच डिजिटल अपनाने की दिशा में एक मज़बूत रुझान को दर्शाती है, जो व्यावसायिक कार्यों के लिए इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता को उजागर करती है।
|
चित्र 4: प्रमुख परिचालन संकेतक
|
|
इंटरनेट का उपयोग करने वाले स्थापनाओं का प्रतिशत
|
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2025
|
|
|
|
|
महिला-स्वामित्व वाले एकल-स्वामित्व स्थापनाओं का प्रतिशत
|
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2025
|
|
|
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2022-23, ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 तथा ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के प्रमुख सूचकांकों (वर्तमान मूल्य में मूल्य आंकड़े) के वार्षिक आकलन नीचे तालिका 1 में दिए गए हैं। व्यापक गतिविधि श्रेणियों के लिए ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के वार्षिक आकलन तथ्य-पत्रक में दिए गए हैं जो मंत्रालय की वेबसाइट ( https://www.mospi.gov.in ) पर उपलब्ध है। इसके अलावा, ए.एस.यू.एस.ई. के परिणामों पर इंटरैक्टिव टेबल और विज़ुअलाइज़ेशन के आंकड़े https://esankhyiki.mospi.gov.in/ के कैटलॉग सेक्शन में देखे जा सकते हैं। ASUSE 2025 की रिपोर्ट के साथ-साथ यूनिट स्तर के आंकड़े अप्रैल 2026 में जारी किए जाएंगे, जिनमें सर्वेक्षण से प्राप्त विस्तृत जानकारी शामिल होगी।
|
तालिका 1 : ए.एस.यू.एस.ई. 2022-23, ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 एवं ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के प्रमुख सूचकांक
|
|
अखिल भारतीय
|
|
सूचकांक
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2022-23
(अक्तूबर, 2022 – सितंबर, 2023)
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2023-24 (अक्तूबर, 2023 – सितंबर, 2024)
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2025
(जनवरी, 2025 – दिसम्बर, 2025)
|
|
(1)
|
(2)
|
(3)
|
(4)
|
|
स्थापनाओं की संख्या ('00 में)
|
6,50,484
|
7,33,995
|
7,92,465
|
|
कामगारों की संख्या ('00 में)
|
10,96,260
|
12,05,998
|
12,80,518
|
|
सकल मूल्य वर्धन (करोड़ रुपये)*
|
15,42,409
|
17,97,278
|
19,92,577
|
|
सकल मूल्य वर्धन प्रति स्थापना*(रु.)
|
2,38,168
|
2,45,687
|
2,52,699
|
|
सकल मूल्य वर्धन प्रति कामगार* (रु.)
|
1,41,769
|
1,49,742
|
1,56,539
|
|
प्रति नियोजित कामगार परिलब्धियाँ (रु.)
|
1,24,842
|
1,41,071
|
1,46,550
|
* बाजार स्थापनाओं से संबंधित
उपसंहार (एंडनोट) : अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (ए.एस.यू.एस.ई.) में व्याप्ति, प्रतिचयन योजना, प्रतिदर्श आकार, और आंकड़ा संग्रहण तंत्र के बारे में संक्षिप्त जानकारी :
A. ए.एस.यू.एस.ई. की व्याप्ति :
A.1. भौगोलिक दृष्टि से, ए.एस.यू.एस.ई. पूरे भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को सम्मिलित करता है (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गांवों को छोड़कर, जहां पहुंचना मुश्किल है)।
A.2. क्षेत्रवार, यह सर्वेक्षण तीन क्षेत्रों अर्थात विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवाओं से संबंधित अनिगमित गैर-कृषि स्थापनाओं को शामिल करता है।
A.3. स्वामित्व-वार ए.एस.यू.एस.ई. में स्वामित्व, साझेदारी (सीमित देयता भागीदारी को छोड़कर), स्वयं सहायता समूह (एस.एच.जी.), सहकारी समितियां, सोसायटी/ट्रस्ट आदि से संबंधित अनिगमित गैर-कृषि स्थापनाओं को सम्मिलित किया गया है।
B. प्रतिचयन योजना :
सर्वेक्षण बहु-चरणीय स्तरीकृत प्रतिचयन योजना के अनुसार संचालित किया गया है, जहाँ प्रथम चरण की इकाइयाँ (एफ.एस.यू.) ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना गाँव हैं (ग्रामीण केरल को छोड़कर, जहाँ पंचायत वार्डों को एफ.एस.यू. के रूप में लिया गया है) और शहरी क्षेत्रों में यू.एफ.एस. (शहरी फ़्रेम सर्वेक्षण) खंड हैं। अंतिम चरण की इकाइयाँ (यू.एस.यू.) दोनों क्षेत्रों के लिए स्थापनाएँ हैं। बड़े एफ.एस.यू. के मामले में, प्रतिचयन का एक मध्यवर्ती चरण ग्रामीण क्षेत्रों में खेड़ा समूहों और शहरी क्षेत्रों में उप-खंडों के रूप में किया गया है।
ए.एस.यू.एस.ई. 2025 के प्रतिचयन अभिकल्प में बदलाव किया गया है, ताकि प्रतिदर्श इकाइयों का चयन त्रैमासिक किया जा सके। इस बदलाव को आसान बनाने के लिए, प्रतिदर्श आकार पिछले सर्वेक्षण की तुलना में लगभग 1.5 गुना बढ़ा दिया गया है। इस सुधार से वार्षिक परिणाम के साथ-साथ त्रैमासिक आकलन भी तैयार करना संभव हो गया है। किसी राज्य के ज़िलों को बुनियादी स्तर (strata) के तौर पर अपनाकर, यह अभिकल्प शामिल राज्यों को ज़िला स्तर पर भी वार्षिक आकलन निकालने की अनुमति देता है।
C. प्रतिदर्श आकार :
ए.एस.यू.एस.ई. 2025 में, 24,153 सर्वेक्षण किए गए एफ.एस.यू. (ग्रामीण में 10,219 और शहरी में 13,934) में से कुल 6,70,289 स्थापनाओं (ग्रामीण में 2,94,144 और शहरी में 3,76,145) से आंकड़ा एकत्र किया गया था।
D. आंकड़ा संग्रहण तंत्र :
ए.एस.यू.एस.ई. 2025 का संचालन क्षेत्र फ्रेम के आधार पर किया गया है और ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के चयनित एफ.एस.यू. में स्थापनाओं को सूचीबद्ध किया गया है। कुछ बड़े स्थापनाओं को छोड़कर ज़्यादातर चयनित स्थापनाओं से 'मासिक' संदर्भ अवधि से संबंधित आँकड़े मौखिक पूछताछ के माध्यम से एकत्र किए गए थे, जिन्होंने अपने लेखापरीक्षित खातों से वार्षिक आंकड़ा प्रदान किया था। सर्वेक्षण के लिए आँकड़े कंप्यूटर असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यूइंग (सी.ए.पी.आई.) का उपयोग करके टैबलेट में एकत्र किए गए थे।
E. अपने सर्वेक्षण को जानें - ए.एस.यू.एस.ई.:
ए.एस.यू.एस.ई. के उद्देश्यों, व्याप्ति, अवधारणाओं, कार्यप्रणाली और आंकड़ा गुणवत्ता व्यवहार को सरल, स्पष्ट और उपयोगकर्ता-अनुकूल भाषा में अधिक विस्तार से समझने के लिए रा.सां.का., सां. और का.का. मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एवं मंत्रालय की वेबसाइट (https://www.mospi.gov.in) पर उपलब्ध 'अपने सर्वेक्षण को जानें : अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ए.एस.यू.एस.ई.) के लिए एक उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका’ का संदर्भ लिया जा सकता है।
|
ए.एस.यू.एस.ई. 2025 (जनवरी, 2025 – दिसंबर, 2025) की फैक्टशीट मंत्रालय की वेबसाइट (https://www.mospi.gov.in) पर उपलब्ध है।
|
मोंस्पी के प्रकाशनों/रिपोर्टों तक पहुँचने के लिए क्यू.आर. कोड स्कैन करें।

|
(रिलीज़ आईडी: 2244464)
आगंतुक पटल : 110
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English