संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'डिजिटल संपर्क विनियम, 2024 (2024 का सातवां)' के लिए संपत्तियों की रेटिंग की समीक्षा पर टीआरएआई परामर्श पत्र के बारे में टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 7:03PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने 27 फरवरी 2026 को 'डिजिटल संपर्क विनियम, 2024 (2024 का सातवां) के लिए संपत्तियों की रेटिंग की समीक्षा' पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। इसके बारे में हितधारकों से सुझाव/टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि पहले 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी।

उद्योग संघों और हितधारकों से उपरोक्त परामर्श पत्र पर सुझाव/टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 30 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

डिजिटल संपर्क विनियम, 2024 (2024 का सातवां) के लिए संपत्तियों की रेटिंग की समीक्षा' पर परामर्श पत्र टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है, जिसमें उद्योग संघों, हितधारकों और दूरसंचार उपभोक्ताओं से सुझाव मांगे गए हैं। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणियाँ या कोई अतिरिक्त सुझाव, परामर्श पत्र के अनुलग्नक-I में उल्लिखित विशिष्ट प्रारूप में टीआरएआई की वेबसाइट पर या adv-qos1@trai.gov.in पर ईमेल द्वारा भेजे जा सकते हैं, जिसकी एक प्रति ja.qos1@trai.gov.in को 30 मार्च 2026 तक भेजी जानी चाहिए।

अतिरिक्त प्रश्नों के लिए, कृपया, श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार (QoS-1) ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in | दूरभाष: +91-11-20907759 से संपर्क करें।

*****

पीके/केसी/एमकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2244239) आगंतुक पटल : 86
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu