वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फरवरी 2026 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12=100)

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 5:00PM by PIB Delhi

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक - आईसीआई फरवरी 2025 के सूचकांक की तुलना में फरवरी 2026 में 2.3 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा है। फरवरी 2026 में सीमेंट, इस्पात, उर्वरक, कोयला और बिजली के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। वार्षिक सूचकांक, मासिक  सूचकांक और वृद्धि दर का विवरण अनुलग्नक I और अनुलग्नक II में प्रस्तुत है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक आठ प्रमुख उद्योगों, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, तेल शोधन - रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली, के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन प्रदर्शन का मापन करता है। आठ प्रमुख उद्योगों के वस्तुओं का भार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदो का 40.27 प्रतिशत हिस्सा हैं। 

जनवरी 2026 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत दर्ज की गई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.9 प्रतिशत (अनंतिम) रही है।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश निम्नानुसार है:

कोयला - फरवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2026 में कोयले का उत्पादन (भार: 10.33 प्रतिशत) में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अपरिवर्तित 185.8 रहा।

कच्चा तेल - फरवरी 2025 की तुलना में कच्चे तेल के उत्पादन में (भार: 8.98 प्रतिशत) फरवरी 2026 में 5.2 प्रतिशत की कमी आई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.5 प्रतिशत कम रहा।

प्राकृतिक गैस - फरवरी 2025 की तुलना में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में (भार: 6.88 प्रतिशत) फरवरी 2026 में 5.0 प्रतिशत की गिरावट आई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.5 प्रतिशत कम रहा।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद - फरवरी 2025 की तुलना में पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भार:  28.04 प्रतिशत) में फरवरी 2026 में 1.0 प्रतिशत की गिरावट आई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.1 प्रतिशत कम रहा।

उर्वरक - फरवरी 2025 की तुलना में उर्वरक उत्पादन (भार: 2.63 प्रतिशत) में फरवरी 2026 में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.0 प्रतिशत बढ़ा।

इस्पात - फरवरी 2025 की तुलना में इस्पात का उत्पादन (भार: 17.92 प्रतिशत) में फरवरी 2026 में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.7 प्रतिशत बढ़ा।

सीमेंट - फरवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2026 में सीमेंट उत्पादन (भार: 5.37 प्रतिशत) में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.2 प्रतिशत बढ़ा।

विद्युत - फरवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2026 में विद्युत उत्पादन (भार: 19.85 प्रतिशत) में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से फरवरी 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़ा।

नोट 1: जनवरी 2026 का डेटा अंतिम है, जबकि फरवरी 2026 का डेटा अनंतिम। कोर उद्योगों के सूचकांक क्रमांक, स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन डेटा के अनुसार संशोधित/अंतिम रूप दिए जाते हैं।

नोट 2: अप्रैल 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से विद्युत उत्पादन के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं।

नोट 3: दर्शाए गए उद्योग-वार भार अलग-अलग उद्योग के भार हैं जो उद्योग उत्पादन सूचकांक से प्राप्त किए गए हैं और आनुपातिक आधार पर विस्तारित कर आईसीआई का संयुक्त भार 100 के बराबर किया गया है।

नोट 4: मार्च 2019 से इस्पात के उत्पादन के अंतर्गत 'कोल्ड रोल्ड (सीआर) कॉइल्स' मद के तहत हॉट रोल्ड पिकल्ड एंड ऑइल्ड – एचआरपीओ नाम का नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5: मार्च 2026 के लिए सूचकांक सोमवार, 20 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा।

अनुलग्नक

पीके/केसी/एकेवी/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2243108) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati