रेल मंत्रालय
वंदे भारत चेयर कार सेवाओं में यात्रियों की भारी संख्या और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए केंद्र ने विस्तार के लिए राज्यों से सहयोग मांगा
आम लोगों की सुविधा के लिए भारतीय रेल सक्रिय कदम उठा रही है: सस्ती, आरामदायक ‘वंदे भारत’ यात्रा से मध्यम वर्ग के यात्रियों की सुविधा बढ़ रही है
सेमी-परमानेंट कपलर, एंटी-क्लाइम्बिंग फीचर्स और एआई-आधारित सिस्टम से सुसज्जित वंदे भारत ट्रेनें देश भर में यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ावा देती हैं: श्री अश्विनी वैष्णव
प्रविष्टि तिथि:
18 MAR 2026 6:29PM by PIB Delhi
भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित वंदे भारत (स्लीपर एवं चेयर कार) एक्सप्रेस सेवाएं शुरू की हैं, जिनमें आधुनिक कोच, उन्नत सुरक्षा विशेषताएं और यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं।
वंदे भारत सेवाएं [चेयर कार]:
यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल ने आधुनिक कोच, उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और यात्री सुविधाओं से युक्त स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया है। वंदे भारत चेयर कार ट्रेनों में निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
- झटके रहित सेमी-परमानेंट कपलर
- कवच प्रणाली से सुसज्जित
- सेंट्रल कंट्रोल वाले ऑटोमैटिक प्लग डोर और पूरी तरह सीलबंद चौड़े गैंगवे
- सभी कोचों में इमरजेंसी अलार्म पुश बटन और टॉक-बैक यूनिट
- बेहतर अग्नि सुरक्षा – इलेक्ट्रिकल कैबिनेट और शौचालयों में एयरोसोल आधारित फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम
- 180/160 किमी प्रति घंटा की डिजाइन/संचालन गति के साथ त्वरित गति प्राप्त क्षमता
- ड्राइवर-गार्ड के बीच संचार के लिए वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा एवं दुर्घटना सुरक्षित मेमोरी
- एयर कंडीशनिंग यूनिट में स्वदेशी यू वी – सी लैम्प आधारित डिसइन्फेक्शन सिस्टम, जिससे 99% हानिकारक बैक्टीरिया निष्क्रिय होते हैं और स्वच्छता स्तर बेहतर होता है
- यात्रा के दौरान बेहतर आराम
- सभी कोचों में सीसीटीवी
- दिव्यांग यात्रियों के लिए दोनों सिरों पर ड्राइविंग कोच में विशेष शौचालय
- कोच कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) डिस्प्ले के साथ रिमोट मॉनिटरिंग
“वंदे भारत ट्रेनों में हमने एंटी-क्लाइम्बिंग, ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग, कवच और हाई-रेजोल्यूशन कैमरों जैसी प्रमुख सुरक्षा सुविधाएं शामिल की हैं।”
दिनांक 12.03.2026 तक भारतीय रेल नेटवर्क पर कुल 162 वंदे भारत चेयर कार सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित ट्रेनें शामिल हैं:
|
क्रम संख्या
|
रेलगाड़ी के नंबर एवं नाम
|
|
1
|
22435/22436 नई दिल्ली - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
2
|
22439/22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
3
|
20901/20902 गांधीनगर कैपिटल - मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
4
|
22447/22448 अंब अंदुरा - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
5
|
20607/20608 मैसूर - MGR चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
6
|
20825/20826 नागपुर - बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
7
|
22301/22302 न्यू जलपाईगुड़ी - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
8
|
20833/20834 सिकंदराबाद - विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
9
|
22223/22224 साईंनगर शिरडी - छत्रपति शिवाजी महाराज (T) वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
10
|
22225/22226 सोलापुर - छत्रपति शिवाजी महाराज (T) वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
11
|
20171/20172 निज़ामुद्दीन - रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
12
|
20701/20702 तिरुपति - सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
13
|
20643/20644 कोयंबटूर - चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
14
|
20977/20978 चंडीगढ़ - अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
15
|
20633/20634 तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
16
|
22895/22896 पुरी - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
17
|
22457/22458 देहरादून - आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
18
|
22227/22228 गुवाहाटी - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
19
|
20911/20912 नागपुर - इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
20
|
22229/22230 मडगांव - छत्रपति शिवाजी महाराज (T) वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
21
|
22349/22350 रांची - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
22
|
20661/20662 धारवाड़ - बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
23
|
20173/20174 रीवा - रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
24
|
22549/22550 गोरखपुर - प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
25
|
12461/12462 साबरमती - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
26
|
22925/22926 ओखा - अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
27
|
20665/20666 तिरुनेलवेली - चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
28
|
20677/20678 नरसापुर - चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
29
|
20703/20704 यशवंतपुर - काचीगुडा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
30
|
20631/20632 तिरुवनंतपुरम- मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
31
|
26963/26964 उदयपुर - असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
32
|
22347/22348 पटना - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
33
|
20835/20836 पुरी - राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
34
|
20897/20898 रांची - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
35
|
22415/22416 नई दिल्ली - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
36
|
20641/20642 कोयंबटूर - बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
37
|
20645/20646 मंगलुरु - मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
38
|
20705/20706 छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) - नांदेड़ वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
39
|
22477/22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
40
|
22425/22426 आनंद विहार - अयोध्या कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
41
|
22487/22488 अमृतसर - दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
42
|
22962/22961 मुंबई सेंट्रल - अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
43
|
20707/20708 विशाखापत्तनम - सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
44
|
20663/20664 चेन्नई - मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
45
|
22233/22234 पटना - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
46
|
22470/22469 खजुराहो - निज़ामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
47
|
22231/22232 बेंगलुरु - कलबुर्गी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
48
|
20841/20842 विशाखापत्तनम - भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
49
|
22345/22346 गोमती नगर - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
50
|
20887/20888 वाराणसी - रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
51
|
22545/22546 देहरादून - लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
52
|
22490/22489 वाराणसी - मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
53
|
20627/20628 नागरकोइल - चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
54
|
20671/20672 बेंगलुरु कैंट - मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
55
|
22500/22499 देवघर - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
56
|
22309/22310 जमालपुर - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
57
|
20871/20872 राउरकेला - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
58
|
20893/20894 पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
59
|
20892/20891 टाटानगर - ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
60
|
22303/22304 गया - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
61
|
20669/20670 पुणे - हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
62
|
20673/20674 पुणे - छत्रपति शाहू महाराज (T) वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
63
|
20101/20102 सिकंदराबाद - नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
64
|
20829/20830 विशाखापत्तनम - दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
65
|
21893/21894 पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
66
|
21895/21896 पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
67
|
20176/20175 बनारस - आगरा कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
68
|
26901/26902 वेरावल - साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
69
|
26401/26402 श्रीनगर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
70
|
26403/26404 श्रीनगर -श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
71
|
26502/26501 पाटलिपुत्र - गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
72
|
26751/26752 केएसआर बेंगलुरु - बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
73
|
26406/26405 अमृतसर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
74
|
26101/26102 पुणे - अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
75
|
26302/26301 जोगबनी - दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
76
|
26481/26482 दिल्ली कैंट - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
77
|
26471/26472 दिल्ली कैंट - बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
78
|
26462/26461 दिल्ली - फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
79
|
26651/26652 एर्नाकुलम - केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
80
|
26506/26505 खजुराहो - बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस
|
|
81
|
26504/26503 सहारनपुर - गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
|
वंदे भारत सेवाएं [स्लीपर]:
लंबी दूरी की यात्रा के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं विकसित किया गया है। दो स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें पहले ही निर्मित की जा चुकी हैं। व्यापक परीक्षणों के बाद इन ट्रेनों को भारतीय रेल में शामिल किया गया है। पहली वंदे भारत स्लीपर सेवा अर्थात 27575/27576 हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जैसी नई रोलिंग स्टॉक के विकास की प्रक्रिया में एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जिसमें तकनीकी नवाचार, रणनीतिक योजना और निर्माण शामिल होते हैं, ताकि सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके। इसमें प्रोटोटाइप का विकास, व्यापक परीक्षण एवं ट्रायल और उसके बाद श्रृंखलाबद्ध उत्पादन शामिल होता है। यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने तथा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के नए मानक स्थापित करने के लिए इन ट्रेनों में आधुनिक कोच उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें उन्नत सुरक्षा विशेषताएं और यात्री सुविधाएं शामिल हैं, जैसे:
- झटके रहित सेमी-परमानेंट कपलर तथा एंटी-क्लाइंबर
- कवच सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित
- 180/160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम डिजाइन एवं त्वरित गति धारण क्षमता
- ई एन मानकों के अनुरूप दुर्घटना रोधी बोगी डिजाइन
- प्रत्येक बोगी के अंत में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप फायर बैरियर डोर
- इलेक्ट्रिकल कैबिनेट एवं शौचालयों में एयरोसोल आधारित फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम
- ऊर्जा दक्षता हेतु पुनर्योजी (रीजेनरेटिव) ब्रेकिंग प्रणाली
- एयर कंडीशनिंग यूनिट में स्वदेशी यू वी – सी लैम्प आधारित डिसइन्फेक्शन सिस्टम, जो 99% हानिकारक बैक्टीरिया को निष्क्रिय करता है और स्वच्छता स्तर में सुधार करता है
- सेंट्रल कंट्रोल वाले ऑटोमैटिक प्लग डोर तथा पूर्णतः सीलबंद चौड़े गैंगवे
- सभी कोचों में सीसीटीवी
- आपातकालीन स्थिति में यात्री और ट्रेन मैनेजर/लोको पायलट के बीच संचार हेतु इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट
- दिव्यांगजन यात्रियों के लिए दोनों सिरों के ड्राइविंग कोच में विशेष शौचालय
- एयर कंडीशनिंग, सैलून लाइटिंग आदि यात्री सुविधाओं की बेहतर निगरानी के लिए केंद्रीकृत कोच मॉनिटरिंग सिस्टम
- ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई सीढ़ी
दिनांक 12.03.2026 तक भारतीय रेल नेटवर्क पर निम्नलिखित 02 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं:
|
क्रम संख्या
|
रेलगाड़ी का नंबर एवं नाम
|
|
1
|
27575/27576 हावड़ा – कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्स्प्रेस
|
इसके अलावा, नई ट्रेन सेवाओं (वंदे भारत सेवाओं एवं उनके विभिन्न संस्करणों सहित) की शुरुआत एक सतत प्रक्रिया है, जो विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल हैं—
● संबंधित सेक्शन की क्षमता
● मार्ग की उपलब्धता
● आवश्यक रोलिंग स्टॉक की उपलब्धता
● रोलिंग स्टॉक के अनुरूप आधारभूत संरचना की उपलब्धता
● रेलवे ट्रैक एवं अन्य परिसंपत्तियों के रखरखाव की आवश्यकता
● उस सेक्शन में यात्री संख्या एवं ट्रैफिक की आवश्यकता
यह जानकारी लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई।
***
पीके/केसी/डीटी
(रिलीज़ आईडी: 2242245)
आगंतुक पटल : 81