औषधि विभाग
मेडिकल डिवाइस पार्क
मेडिकल डिवाइस की घरेलू खपत में लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात का होता है। पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान चिकित्सा उपकरणों, शल्य चिकित्सा सामग्री और उपकरणों के आयात का श्रेणी-वार विवरण नीचे दिया गया है:
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2026 3:26PM by PIB Delhi
(ए) आयात डेटा- श्रेणीवार
(मिलियन डॉलर)
|
|
वित्तीय वर्ष 2020-21
|
वित्तीय वर्ष 2021-22
|
वित्तीय वर्ष 2022-23
|
वित्तीय वर्ष 2023-24
|
वित्तीय वर्ष 2024-25
|
|
उपभोग्य वस्तुएं और डिस्पोजेबल वस्तुएं
|
1471
|
1624
|
1091
|
1185
|
1719.6
|
|
इलेक्ट्रो-मेडिकल डिवाइस
|
3569
|
5441
|
4884
|
5408
|
5284
|
|
प्रत्यारोपण
|
226
|
423
|
540
|
586
|
640
|
|
इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स
|
872
|
883
|
767
|
804
|
915.4
|
|
सर्जिकल डिवाइस
|
104
|
169
|
210
|
205
|
263
|
|
कुल
|
6242
|
8540
|
7492
|
8188
|
8822
|
स्रोत: डीजीसीआईएस, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में तीन मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। राजस्थान राज्य में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने का कोई प्रस्ताव फिलहाल फार्मास्यूटिकल्स विभाग के विचाराधीन नहीं है।
रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
पीके/केसी/एसकेजे/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2241334)
आगंतुक पटल : 81