पर्यटन मंत्रालय
पर्यटन स्थलों के सम्पएर्क मार्ग में सुधार
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 3:40PM by PIB Delhi
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश में पर्यटन के विकास के लिए सम्पर्क मार्ग विकसित करना महत्वपूर्ण है। पर्यटन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर पर्यटन स्थलों को प्रमुख स्रोत बाजारों से जोड़ने और असम सहित देशभर में अंतिम गन्तव्य तक सम्पर्क मार्ग सुनिश्चित करने के लिए समन्वय रख रहा है।
देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव का मुख्य दायित्व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का है। यह कार्य यातायात आवागमन, सम्पर्क/प्रचालन और प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत उचित तालमेल से किया जाता है। किसी क्षेत्र में राज्य स्तरीय राजमार्गों का विकास और योजना संबंधित राज्य सरकारें/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन बनाती है।
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने वर्ष 2016 में आरसीएस-उड़ान (क्षेत्रीय सम्पर्क योजना - उड़े देश का आम नागरिक) योजना आरंभ की, जिसका प्राथमिक उद्देश्य किफायती हवाई यात्रा प्रदान कर क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुगम बनाना/प्रोत्साहित करना है। पर्यटन मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय के साथ मिलकर चैंपियन सेवा क्षेत्र योजना (सीएसएसएस) के तहत व्यवहार्यता अंतर निधि (वीजीएफ) के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसका उद्देश्य कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों सहित महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से लेकर तक सम्पर्क मार्ग बेहतर बनाना है। पर्यटन मंत्रालय इस उद्देश्य से 53 चिन्हित पर्यटन मार्गों के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि (वीजीएफ) राशि प्रदान कर रहा है, जिनकी सूची अनुलग्नक में प्रस्तुत है।
पर्यटन मंत्रालय सभी संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर सम्पर्क संबंधी कमियों को दूर करने पर काम कर रहा है और यह एक निरंतर चलने वाला प्रक्रिया है। इन परियोजनाओं को पूरा करने की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है।
अनुलग्नक
आरसीएस-उड़ान के तहत शुरू किए गए 53 पर्यटन मार्गों की सूची
|
क्र.संख्या
|
प्रस्थान हवाई अड्डा
|
आगमन हवाई अड्डा
|
|
1.
|
अहमदाबाद (गुजरात)
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
|
2.
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
अहमदाबाद (गुजरात)
|
|
3.
|
अमृतसर (पंजाब)
|
जयपुर (राजस्थान)
|
|
4.
|
जयपुर (राजस्थान)
|
अमृतसर
|
|
5.
|
भोपाल (मध्य प्रदेश)
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
|
6.
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
भोपाल (मध्य प्रदेश)
|
|
7.
|
बेंगलुरू (कर्नाटक)
|
मैसूरू (कर्नाटक)
|
|
8.
|
मैसूरू (कर्नाटक)
|
बेंगलुरू (कर्नाटक)
|
|
9.
|
राजमुंद्री (आंध्र प्रदेश)
|
विशाखापत्तनम
(आंध्र प्रदेश)
|
|
10.
|
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
|
राजमुंद्री
(आंध्र प्रदेश)
|
|
11।
|
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
|
अमृतसर (पंजाब)
|
|
12.
|
अमृतसर (पंजाब)
|
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
|
|
13.
|
दीमापुर (नागालैंड)
|
इम्फाल (मणिपुर)
|
|
14.
|
इम्फाल (मणिपुर)
|
दीमापुर (नागालैंड)
|
|
15.
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
भुवनेश्वर (ओडिशा)
|
|
16.
|
भुवनेश्वर (ओडिशा)
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
|
17.
|
आइजोल (मिजोरम)
|
अगरतला (त्रिपुरा)
|
|
18.
|
अगरतला (त्रिपुरा)
|
आइजोल (मिजोरम)
|
|
19.
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
भुवनेश्वर (ओडिशा)
|
|
20.
|
भुवनेश्वर (ओडिशा)
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
|
21.
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
पटना (बिहार)
|
|
22.
|
अमृतसर (पंजाब)
|
पटना (बिहार)
|
|
23.
|
पटना (बिहार)
|
अमृतसर (पंजाब)
|
|
24.
|
कालीकट (केरल)
|
दिल्ली
|
|
25.
|
दिल्ली
|
कालीकट (केरल)
|
|
26.
|
आगरा (उत्तर प्रदेश)
|
भोपाल (मध्य प्रदेश)
|
|
27.
|
भोपाल (मध्य प्रदेश)
|
आगरा (उत्तर प्रदेश)
|
|
28.
|
डिब्रूगढ़ (असम)
|
दीमापुर (नागालैंड)
|
|
29.
|
दीमापुर (नागालैंड)
|
डिब्रूगढ़ (असम)
|
|
30.
|
डिब्रूगढ़ (असम)
|
इम्फाल (मणिपुर)
|
|
31.
|
इम्फाल (मणिपुर)
|
डिब्रूगढ़ (असम)
|
|
32.
|
दिल्ली
|
खजुराहो (मध्य प्रदेश)
|
|
33.
|
खजुराहो (मध्य प्रदेश)
|
दिल्ली
|
|
34.
|
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
|
35.
|
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
|
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
|
|
36.
|
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
|
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
|
|
37.
|
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
|
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
|
|
38.
|
देवघर (झारखंड)
|
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
|
|
39.
|
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
|
देवघर (झारखंड)
|
|
40.
|
देवघर (झारखंड)
|
पटना (बिहार)
|
|
41.
|
पटना (बिहार)
|
देवघर (झारखंड)
|
|
42.
|
देवघर (झारखंड)
|
रांची (झारखंड)
|
|
43.
|
रांची (झारखंड)
|
देवघर (झारखंड)
|
|
44.
|
बेंगलुरू (कर्नाटक)
|
विद्यानगर (कर्नाटक)
|
|
45.
|
विद्यानगर (कर्नाटक)
|
बेंगलुरू (कर्नाटक)
|
|
46.
|
हैदराबाद (तेलंगाना)
|
विद्यानगर (कर्नाटक)
|
|
47.
|
विद्यानगर (कर्नाटक)
|
हैदराबाद (तेलंगाना)
|
|
48.
|
भोपाल (मध्य प्रदेश)
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
|
49
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
भोपाल (मध्य प्रदेश)
|
|
50.
|
अहमदाबाद (गुजरात)
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
|
51.
|
उदयपुर (राजस्थान)
|
अहमदाबाद (गुजरात)
|
|
52.
|
होलोंगी (अरुणाचल प्रदेश)
|
गुवाहाटी (असम)
|
|
53.
|
गुवाहाटी (असम)
|
होलोंगी (अरुणाचल प्रदेश)
|
***
पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2240836)
आगंतुक पटल : 52