पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
पंजाब में अंतर्देशीय जल परिवहन
प्रविष्टि तिथि:
14 MAR 2026 9:42AM by PIB Delhi
सतलुज नदी को सुन्नी पुल (मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश) से हरिके बैराज (पंजाब) तक राष्ट्रीय जलमार्ग-98 (एनडब्ल्यू-98) घोषित किया गया है और यह रूपनगर जिले से भी होकर गुजरती है। सतलुज नदी (एनडब्ल्यू-98) की परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन प्रक्रिया चल रही है और इसकी रिपोर्ट मई 2026 तक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है।
एनडब्ल्यू-98 की परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन के लिए 2.82 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। परियोजना व्यवहार्यता रिपोर्ट में जेट्टी, टर्मिनल, तकनीकी, जलवैज्ञानिक और पर्यावरणीय बाधाओं आदि जैसे जलमार्ग अवसंरचना के प्रावधान शामिल होंगे।
समुद्री भारत परिकल्पना 2030 के उद्देश्यों के अंतर्गत परियोजना व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना पहला कदम है। परियाजना व्यवहार्यता रिपोर्ट के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा किसानों सहित आम जनता के लाभ के लिए विकासात्मक कार्य किए जाएंगे
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/जेके/एमबी
(रिलीज़ आईडी: 2240099)
आगंतुक पटल : 93