भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने वाली योजना की प्रगति

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 4:08PM by PIB Delhi

भारतीय पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने वाली योजना चरण-II का कुल वित्तीय परिव्यय 1,207 करोड़ रुपये है, जिसमें 975 करोड़ रुपये का बजटीय समर्थन शामिल है। अब तक कुल 29 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनकी परियोजना लागत 891.37 करोड़ रुपये और बजटीय समर्थन 714.64 करोड़ रुपये है। स्वीकृत परियोजनाओं का राज्य-वार वितरण निम्नानुसार है :

उत्कृष्टता केंद्र:

क्र. सं.

परियोजना का नाम

राज्य

  1.  

आईआईटी रुड़की द्वारा उत्कृष्टा केंद्र की स्थापना

उत्तराखंड

  1.  

आईआईटी दिल्ली में उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार

दिल्ली

  1.  

आईआईएस, बैंगलुरू द्वारा उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार

कर्नाटक

  1.  

पुणे के एआरएआई में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना

महाराष्ट्र

  1.  

आईआईटी बीएचयू, वाराणसी द्वारा उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना

उत्तर प्रदेश

  1.  

सीटार्क कोयंबटूर में  उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार

तमिलनाडु

  1.  

एएमटीडीसी, आईआईटी मद्रास द्वारा मौजूदा उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार

तमिलनाडु

सामान्य इंजीनियरिंग सुविधा केंद्र:

क्र. सं.

परियोजना का नाम

राज्य

  1.  

स्मार्ट फैक्ट्री, आईआईएससी, बैंगलोर में सीईएफसी का विस्तार

कर्नाटक

  1.  

सी4आई4 द्वारा सामान्य इंजीनियरिंग सुविधा केंद्र का विस्तार

महाराष्ट्र

  1.  

एआरएआई, पुणे में सीईएफसी की स्थापना

महाराष्ट्र

  1.  

बीएचईएल त्रिची में सीईएफसी की स्थापना

तमिलनाडु

परीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र:

क्र. सं.

परियोजना का नाम

राज्य

  1.  

एआरएआई में मौजूदा परीक्षण और प्रमाणन सुविधाओं का विस्तार

महाराष्ट्र

  1.  

बैंगलोर स्थित सीएमटीआई में मौजूदा परीक्षण और प्रमाणन केंद्र का विस्तार

कर्नाटक

  1.  

बीएचईएल में मौजूदा परीक्षण और प्रमाणन सुविधाओं का विस्तार

मध्य प्रदेश/तेलंगाना

  1.  

लुधियाना स्थित आईएएचटी में मौजूदा परीक्षण और प्रमाणन सुविधा का विस्तार

पंजाब

  1.  

बटाला स्थित मशीन टूल्स टेक्नोलॉजी संस्थान (आईएमटीटी) में परीक्षण और प्रमाणन सुविधा का विस्तार

  1.  

पलक्कड़ स्थित द्रव नियंत्रण अनुसंधान संस्थान में परीक्षण और प्रमाणन सुविधा का विस्तार

केरल

उद्योग त्वरक:

क्रम संख्या

परियोजना का नाम

राज्य

  1.  

एआरटीपीएआरके (आईआईएस), बेंगलोर द्वारा उद्योग त्वरक की स्थापना

कर्नाटक

 

  1.  

एफएसआईडी, आईआईएस, बेंगलुरू द्वारा उद्योग त्वरक की स्थापना

  1.  

सीएमटीआई द्वारा उद्योग त्वरक की स्थापना

  1.  

पुणे के एआरएआई में उद्योग त्वरक की स्थापना

महाराष्ट्र

  1.  

आईआईटी मद्रास द्वारा उद्योग त्वरक की स्थापना

तमिलनाडु

 

  1.  

एसएएसटीआरए विश्वविद्यालय, तंजावुर द्वारा उद्योग त्वरक की स्थापना

  1.  

कोयंबटूर के पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा उद्योग त्वरक की स्थापना

  1.  

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा इंडस्ट्री एक्सेलेरेटर की स्थापना

तेलंगाना

  1.  

आईआईटी रुड़की में उद्योग त्वरक

उत्तराखंड

योग्यता पैकेज:

क्र.सं.

परियोजना का नाम

राज्य

1.

ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए एएसडीसी द्वारा 23 योग्यता पैकेजों का विकास

दिल्ली

 

2.

सीजीएससी, दिल्ली द्वारा 23 योग्यता पैकेजों का विकास

3.

इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑटोमेशन, सर्विलांस और कम्युनिकेशन सेक्टर स्किल काउंसिल (आईएएससी एसएससी) द्वारा कौशल स्तर 6 और उससे ऊपर के लिए योग्यता पैकेजों का निर्माण

 

प्रौद्योगिकीय विकास को प्रोत्साहित करने और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में विनिर्माण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय “भारतीय पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की योजना चरण-II” को लागू कर रहा है। इस योजना के तहत परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के लिए प्रत्येक परियोजना के लिए एक परियोजना और समीक्षा और निगरानी समिति का गठन किया गया है।

केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

पीके /केसी


(रिलीज़ आईडी: 2239766) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu