राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मणिपुर की एक महिला पर लड़कों के एक समूह द्वारा की गई अश्लील और नस्लीय टिप्पणियों का विरोध करने पर उसके साथ कथित मारपीट करने का स्वतः संज्ञान लिया है


आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति और जांच की प्रगति शामिल होने की उम्मीद है

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 2:51PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लड़कों के एक समूह द्वारा की गई अश्लील और नस्लीय टिप्पणियों का विरोध करने पर मणिपुर की एक महिला के साथ मारपीट की गई। कथित तौर पर यह घटना 8 मार्च, 2026 को हुई थी।

आयोग ने पाया कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो ये पीड़िता के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है। इसलिए आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति और जांच की प्रगति की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

10 मार्च, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पीड़िता इलाके के एक पार्क में अपनी दोस्त के साथ तस्वीरें ले रही थी।

***

पीके/केसी/आईएम/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2239591) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu