सहकारिता मंत्रालय
बेलगावी में प्राथमिक कृषि ऋण समितियाँ
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2026 5:33PM by PIB Delhi
राज्य से प्राप्त सूचना के अनुसार, बेलगावी जिले में प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) की स्वीकृत संख्या 1158 है और इन स्वीकृत पैक्स में से सभी पैक्स को हार्डवेयर का वितरण कर दिया गया है । इन 1158 पैक्स में से 1004 पैक्स में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉल्यूशन प्रदान किया गया है ।
कर्नाटक ने सूचित किया है कि कुल 1158 पैक्स को डेस्कटॉप, मल्टीफंक्शनल डिवाइस (प्रिंटर, स्कैनर, कॉपियर), फिजिकल वीपीएन डिवाइस, बायोमीट्रिक स्कैनर और यूपीएस जैसे हार्डवेयर प्रदान किए गए हैं; इनमें से 743 पैक्स ग्रामीण जनता को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए कॉमन सेवा केंद्रों (सीएससी) के रूप में कार्य कर रहे हैं । बेलगावी जिले में 1158 पैक्स के स्टाफ को डिजिटल लेखांकरण और वित्तीय प्रचालनों का प्रशिक्षण दिया गया है ।
राज्य से प्राप्त सूचना के अनुसार, बेलगावी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने निर्बाध निधि अंतरण के लिए आरंभ में 100 पैक्स को माइक्रो एटीएम प्रदान किए हैं । बेलगावी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा जिले के सभी पैक्स को माइक्रो एटीएम के माध्यम से बैंक के व्यवसाय अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए नियमित रूप से प्रयास किए जा रहे हैं ।
एमएससी (बहुसेवा केंद्र) के रूप में पैक्स के रूपांतरण में सहयोग हेतु नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय ने पैक्स को एमएससी में रूपांतरित होने के लिए विशेष पुनर्वित्त सुविधा सहायता (एसआरएस) के अधीन कर्नाटक राज्य में 1123 पैक्स को पुनर्वित्त स्वीकृत किया था जिनमें से 169 पैक्स बेलगावी जिले से संबंधित हैं ।
राज्य से प्राप्त सूचना के अनुसार, बेलगावी जिले में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की कृषि अवसंरचना निधि योजना के अधीन बेलगावी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा भंडारण सुविधा के निर्माण हेतु 165 पैक्स को ऋण प्रदान किया गया है । 200 पैक्स किसानों को उर्वरक और कृषि-निविष्टियां उपलब्ध कराने के लिए किसान समृद्धि केंद्र के रूप में काम कर रहे हैं ।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
***********
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2238410)
आगंतुक पटल : 44