महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत के स्थायी मिशन ने न्यूयॉर्क में सीएसडब्ल्यू-70 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया


सीएसडब्ल्यू-70 में भाग लेने वाले देशों ने वैश्विक स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 2:02PM by PIB Delhi

भारत के स्थायी मिशन (पीएमआई) ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू-70) के 70वें सत्र के दौरान महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया।

इस स्वागत समारोह में कई देशों के मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

गिनी, गुयाना, हैती, इज़राइल, सेंट लूसिया और सर्बिया के मंत्री, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया और न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भी इस स्वागत समारोह में उपस्थित थे।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने महिला नेतृत्व वाले विकास, समावेशी विकास और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक साझेदारी के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया। इस चर्चा ने नीतिगत दृष्टिकोणों पर विचारों का आदान-प्रदान करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाने का अवसर प्रदान किया।

सहभागी देशों के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने की साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि के साथ इस स्वागत समारोह का समापन हुआ।

******

पीके/केसी/जेके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2238154) आगंतुक पटल : 158
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu