संचार मंत्रालय
ट्राई ने उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एलएसए के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सिटी और आसपास के इलाकों में मोबाइल सेवा संचालकों की नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया
स्वतंत्र ड्राइविंग परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्षों की घोषणा
प्रविष्टि तिथि:
02 MAR 2026 4:51PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने जनवरी 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर शहरों और आसपास के क्षेत्रों को कवर करते हुए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) आयोजित किए हैं। आईडीटी को शहरी क्षेत्रों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में वास्तविक मोबाइल नेटवर्क के निष्पादन को मापने के लिए डिजाइन किया गया है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 20 से 23 जनवरी, 2026 तक सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सिटी में 338.4 किलोमीटर के शहरी परीक्षण और 3.8 किलोमीटर के पैदल परीक्षण सहित विस्तृत ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थीं, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं में उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाती हैं। आईडीटी के निष्कर्ष के बारे में सभी संबंधित टीएसपी को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
मूल्यांकन किए गए प्रमुख पैरामीटर:
- वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस), कवरेज।
बी. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब।
सी. कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.71 प्रतिशत, 80.56 प्रतिशत, 99.85 प्रतिशत और 89.06 प्रतिशत है।
डी) कॉल ड्रॉप दर - एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 1.21 प्रतिशत, 0.59 प्रतिशत और 0.47 प्रतिशत है।
वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट में क्रमशः 0.42 प्रतिशत, 17.51 प्रतिशत, 0.32 प्रतिशत और 0.68 प्रतिशत देखी गई है।
डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट में क्रमशः 4.50 प्रतिशत, 29.08 प्रतिशत, 2.97 प्रतिशत और 2.76 प्रतिशत देखी गई है।
प्रमुख क्यूओएस मापदंडों के आधार पर निष्पादन का सारांश
सीएसएसआर : कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी : कॉल सेटअप समय (मिलीसेकंड में), डीसीआर : कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत में) और एमओएस : औसत राय स्कोर।




ये परीक्षण ट्राई द्वारा कैलिब्रेटेड उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए वास्तविक समय के वातावरण में किए गए थे। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, ट्राई के सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल) श्री संजय कुमार गुप्ता से ईमेल adv.bhopal@trai.gov.in या दूरभाष सं. +91-755-2575501 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/एसकेएस//एम
(रिलीज़ आईडी: 2234642)
आगंतुक पटल : 58