पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया


श्री यादव ने भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के कामकाज की प्रशंसा की, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पदक प्रदान किये

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2026 6:04PM by PIB Bhopal

भोपाल. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में विभिन्न बैठकों में भाग लिया. वही संस्थान के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए|

श्री यादव ने  इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल पर बल दिया तथा कहा कि प्राचीन भारतीय परंपराएं भी हमें यही सिखाती रही है. उन्होंने कहा कि यदि हम प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित इस्तेमाल करते रहे तो प्राकृतिक संतुलन का संकट खड़ा हो जायेगा. श्री यादव ने कहा की भारत वैश्विक स्तर पर ये मुद्दा उठाता रहा है और इस दिशा में अपनी भूमिका का निर्वाह भी कर रहा है.

श्री यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय वन प्रबंध संस्थान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है तथा यहां के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अच्छे अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने ने सभी विधार्थियों को शुभकामनाये दी|

श्री भूपेंद्र यादव ने पिछले बैचों के होनहार विद्यार्थियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए. श्री यादव ने संस्था परिसर में आईआईएफएम सोसाइटी की वार्षिक बैठक, सेंट्रल जू ऑथोरिटी सहित कुछ अन्य बैठकों में भी हिस्सा लिया |

****


(रिलीज़ आईडी: 2233964) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English