संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

टीआरएआई ने पूरे दिल्ली शहर में नेटवर्क की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2026 2:51PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने जनवरी 2026 में दिल्ली लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं जिसमें शहर के कई भीड़भाड़ वाले मार्गों को शामिल किया गया। टीआरएआई के दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए ये ड्राइव टेस्ट शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और हाई-स्पीड गलियारे के समान उपयोग के विविध परिवेशों में वास्तविक समय में मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किए गए थे।

टीआरएआई के दलों ने 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 के बीच 249.1 किलोमीटर के सिटी ड्राइव टेस्ट, 8 हॉटस्पॉट स्थानों, 9.6 किलोमीटर के वॉक टेस्ट और एक स्थान पर इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग सहित विस्तृत परीक्षण किए। इस दौरान जिन प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन किया गया उनमें 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थीं जो विभिन्न क्षमताओं वाले हैंडसेट में उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाती हैं। आईडीटी के निष्कर्ष सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को पहले ही सूचित कर दिए गए हैं।

जिन प्रमुख मापदंडों पर मूल्यांकन किया गया, वे हैं:

ए) वॉइस सेवाएं : कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, आवाज की स्पष्टता की गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।

बी) डेटा सेवाएं : डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंब, उतार-चढ़ाव, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग में विलंब।

कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 100.00 प्रतिशत, 82.82 प्रतिशत, 99.22 प्रतिशत और 100.00 प्रतिशत है।

ड्रॉप कॉल दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.39 प्रतिशत, 6.34 प्रतिशत, 0.53 प्रतिशत और 0.00 प्रतिशत है।

सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मापदंडों पर प्रदर्शन

सीएसएसआर : कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी: कॉल सेटअप समय (सेकंड में), डीसीआर: कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत में) और एमओएस: औसत राय स्कोर।

 

सारांश- वॉइस सेवाएं

कॉल सेटअप सफलता दर : एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 100.00 प्रतिशत, 82.82 प्रतिशत, 99.22 प्रतिशत और 100.00 प्रतिशत है।

कॉल सेटअप समय : ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का कॉल सेटअप समय क्रमशः 0.79, 3.20, 0.63 और 0.56 सेकंड है।

कॉल ड्रॉप दर : ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.39 प्रतिशत, 6.34 प्रतिशत, 0.53 प्रतिशत और 0.00 प्रतिशत है।

कॉल साइलेंस/म्यूट दर : पैकेट स्विच्ड नेटवर्क (4जी/5जी) में एयरटेल, RJIL और VIL की साइलेंस कॉल दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 2.23 प्रतिशत और 6.61 प्रतिशत है।

औसत राय स्कोर (एमओएस) : एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का औसत एमओएस क्रमशः 4.03, 2.75, 4.46 और 4.40 है।

            

सारांश- डेटा सेवाएं

डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (कुल मिलाकर) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत डाउनलोड गति 231.97 एमबीपीएस, एमटीएनएल (3जी) की 3.83 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 266.99 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 24.55 एमबीपीएस है।

डेटा अपलोड प्रदर्शन (कुल मिलाकर) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 31.39 एमबीपीएस, एमटीएनएल (3जी) की 1.04 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 23.93 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 11.00 एमबीपीएस है।

विलंब (कुल मिलाकर) : एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की 50 वीं परसेंटाइल लेटेंसी क्रमशः 20.80 एमएस, 21.65 एमएस, 20.62 एमएस और 38.98 एमएस है।

डेटा प्रदर्शन - हॉटस्पॉट (एमबीपीएस में):

एयरटेल - 4जी डाउनलोड: 22.72 4जी उपयोग: 4.79

5जी डी/एल: 214.10 5जी यू/एल: 29.95

आरजेआईएल- 4जी डी/एल: 41.50 4जी यू/एल: 13.97

5जी डी/एल: 361.84 5जी यू/एल: 31.96

वीआईएल- 4जी डी/एल: 22.27 4जी यू/एल: 6.67

5जी डी/एल: 44.13 5जी यू/एल: 29.46

नोट- D/L” डाउनलोड स्पीड, “U/L” अपलोड स्पीड। एमटीएनएल में 4जी और 5जी तकनीक का उपयोग नहीं किया गया है।

दिल्ली शहर में किए गए मूल्यांकन में भजनपुरा, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, गांधी नगर, कृष्णा नगर, आनंद विहार, पटपड़गंज, आईपी एक्सटेंशन, मयूर विहार चरण-3 और खिचड़ीपुर आदि जैसे सघन आबादी वाले इलाके शामिल थे। टीआरएआई ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार चरण 1, भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज शकरपुर, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय राजा राम कोहली मार्ग गीता कॉलोनी, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन, कड़कड़डूमा कोर्ट, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज, शाहदरा मेट्रो स्टेशन और वी3एस मॉल लक्ष्मी नगर में वास्तविक समय की स्थितियों का भी मूल्यांकन किया।

8 जनवरी 2026 को दिल्ली शहर में आयोजित पैदल परीक्षण में जिन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया उनमें आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र जिनमें आईएसबीटी, गांधी नगर बाजार, स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर शामिल हैं ताकि पैदल यात्रियों की भीड़ वाले क्षेत्रों में यह समझा जा सके कि मोबाइल नेटवर्क कैसा चल रहा है।           

ये परीक्षण टीआरएआई की ओर से सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए वास्तविक समय के वातावरण में किए गए थे। विस्तृत रिपोर्ट टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है । किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए टीआरएआई के सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली) श्री विवेक खरे से ईमेल adv.ca@trai.gov.in या दूरभाष संख्या +91-11-20907772 पर संपर्क किया जा सकता है।

***

पीके/केसी/केके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2232121) आगंतुक पटल : 93
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil