कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि भवन में रबी फसलों की बुवाई, कीमत और योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की


श्री शिवराज सिंह चौहान ने योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए किसानों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त करने का आह्वान किया

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों को बजट 2026-27 की घोषणाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया

प्रविष्टि तिथि: 18 FEB 2026 6:48PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में रबी फसलों की बुवाई की ताजा स्थिति और प्रमुख कृषि वस्तुओं के मूल्य रुझानों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय मंत्री ने बैठक में विभिन्न रबी फसलों की बुवाई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सब्जियों, दालों, तिलहन और अन्य खाद्यान्नों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का जायजा लिया। रबी फसलों की की बुवाई की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की कीमतों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कृषोन्नति योजना (केवाई) और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत राज्यों को जारी की गई धनराशि और व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकारों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि विशेष रूप से उन मामलों में ऐसी बैठकें हों जहां धनराशि का उपयोग अपेक्षाकृत कम है ताकि समय पर और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

श्री चौहान ने परिणाम आधारित शासन के महत्व पर बल देते हुए अधिकारियों को विभाग की योजनाओं के संबंध में किसानों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त करने का निर्देश दिया ताकि जमीनी स्तर पर उनकी वास्तविक प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके।

मंत्रालय के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे संबंधित राज्यों के साथ बातचीत कर केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/बीयू/वाईब


(रिलीज़ आईडी: 2230100) आगंतुक पटल : 119
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati