पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
कर्नाटक में सागरमाला परियोजना
प्रविष्टि तिथि:
13 FEB 2026 5:56PM by PIB Delhi
आज की तिथि तक, कर्नाटक राज्य में सागरमाला योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए ₹491 करोड़ की लागत वाली 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं का विवरण, जिसमें परियोजना का प्रकार, अनुमानित लागत, कार्यान्वयन एजेंसी, वर्तमान स्थिति और पूरा होने की समयसीमा शामिल है, संलग्न है।
परियोजनाओं के समय पर निष्पादन और समस्याओं के समाधान के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों और कर्नाटक सरकार के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, मंत्रालय परियोजनाओं के समय पर निष्पादन, इष्टतम उपयोग और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए केंद्रीय संबद्ध मंत्रालयों और कर्नाटक सहित समुद्री राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समुद्री राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) और राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति (एनएसएसी) की बैठकें आयोजित करता है। समुद्री राज्यों को परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन हेतु विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल के लिए राज्य सागरमाला समिति (एसएससी) की बैठकें आयोजित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
अनुलग्नक
कर्नाटक राज्य में सागरमाला योजना के तहत वित्त पोषण के लिए अनुमोदित परियोजनाओं का विवरण:
|
क्रम सं.
|
परियोजना का नाम
|
परियोजना श्रेणी / स्तंभ
|
परियोजना की लागत
(करोड़ रू.)
|
क्रियान्वन संस्था
|
पूर्ण होने की तिथि / संभावित पूर्ण होने की तिथि
|
स्थिति श्रेणी
|
|
1
|
उडुपी जिले, कर्नाटक के माल्पे में मौजूदा मत्स्य पालन बंदरगाह (फिशिंग हार्बर) के आधुनिकीकरण सहित तृतीय चरण का विस्तार
|
तटीय समुदाय विकास
|
50.00
|
मत्स्य पालन विभाग, कर्नाटक
|
30.12.23
|
पूर्ण
|
|
2
|
उत्तर कन्नड़ जिले, कर्नाटक के अमादल्ली में मौजूदा फिशिंग हार्बर का आधुनिकीकरण
|
तटीय समुदाय विकास
|
19.00
|
मत्स्य पालन विभाग, कर्नाटक
|
30.9.18
|
पूर्ण
|
|
3
|
डीडीयूजीकेवाई फेज I कर्नाटक
|
तटीय समुदाय विकास
|
1.53
|
ग्रामीण विकास मंत्रालय (डीडीयू-जीकेवाई)
|
30.9.18
|
पूर्ण
|
|
4
|
कारवार बंदरगाह, कर्नाटक में अग्निशमन उपकरणों की स्थापना
|
बंदरगाह आधुनिकीकरण
|
18.21
|
पत्तन एवं आईडब्लूटी, कर्नाटक
|
30.7.25
|
पूर्ण
|
|
5
|
डीडीयूजीकेवाई फेज II कर्नाटक
|
तटीय समुदाय विकास
|
2.18
|
ग्रामीण विकास मंत्रालय (डीडीयू-जीकेवाई)
|
31.03.26
|
कार्यान्वन के आधीन
|
|
6
|
कुलई, कर्नाटक में फिशिंग हार्बर का विकास
|
तटीय समुदाय विकास
|
196.51
|
न्यू मंगलौर पोर्ट अथारिटी
|
31.12.26
|
कार्यान्वन के आधीन
|
|
7
|
उडुपी जिले, कर्नाटक के हेजमाडी कोडी में मौजूदा मछली लैंडिंग केंद्र का विकास
|
तटीय समुदाय विकास
|
138.60
|
मत्स्य पालन विभाग, कर्नाटक
|
31.03.26
|
कार्यान्वन के आधीन
|
|
8
|
पुराने मंगलुरु बंदरगाह, कर्नाटक में तटीय कार्गो बर्थ का निर्माण
|
तटीय नौवहन एवं आडब्लूटी
|
65.00
|
पत्तन एवं आईडब्लूटी, कर्नाटक
|
30.03.26
|
कार्यान्वन के आधीन
|
|
|
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2227905)
आगंतुक पटल : 19