कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एआई कौशल विकास कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और प्रतिधारण दर

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 5:21PM by PIB Delhi

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) अपनी प्रमुख योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (पीएमकेवीवाई 4.0) को लागू कर रहा है, जिसके तहत अल्पकालिक प्रशिक्षण (एसटीटी) के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और पूर्व शिक्षा की मान्यता (आरपीएल) के माध्यम से कौशल उन्नयन एवं पुनः कौशल विकास किया जाता है। पीएमकेवीवाई 4.0 का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित भविष्योन्मुखी और आधुनिक युग के पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान करना है। 31.12.2025 तक पीएमकेवीवाई 4.0 के अंतर्गत एआई से संबंधित नौकरियों में प्रशिक्षित महिला उम्मीदवारों की संख्या अनुलग्नक-I में दी गई है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (पीएमकेवीवाई 4.0) का एक स्वतंत्र तृतीय-पक्षीय प्रभाव मूल्यांकन अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) द्वारा किया गया, जो भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान है। इस मूल्यांकन का उद्देश्य लाभार्थी सर्वेक्षणों, हितधारकों के परामर्श और योजना के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पीएमकेवीवाई की प्रभावशीलता, दक्षता, परिणामों और प्रभाव का आकलन करना था। पीएमकेवीवाई 4.0 की मूल्यांकन रिपोर्ट से पता चलता है कि सर्वेक्षण किए गए लाभार्थियों में महिलाओं की संख्या 51.83% है, जो प्रशिक्षण के सभी घटकों में संतुलित लैंगिक भागीदारी को दर्शाता है।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि प्रशिक्षुओं के बीच में पढ़ाई छोड़ने के मुख्य कारण मौसमी रोजगार, प्रवास और व्यक्तिगत कारण हैं। प्रशिक्षुओं को बनाए रखने के लिए, सामान्य मानदंडों के तहत महिलाओं, दिव्यांगजनों और विशेष क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं, जिनमें आवास और भोजन सहायता, परिवहन और आने-जाने के भत्ते शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षुओं की बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षक की गुणवत्ता और अन्य मुद्दों से संबंधित चिंताओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक मजबूत शिकायत निवारण और प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित किया गया है।

अनुलग्नक I

31.12.2025 तक पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत एआई संबंधित नौकरी भूमिकाओं में प्रशिक्षित महिला उम्मीदवारों की संख्या

क्र. सं.

पद का नाम

प्रशिक्षित/उन्मुखीकृत महिलाएँ

1

एआई - बिजनेस इंटेलिजेंस विश्लेषक

1,197

2

एआई - डेटा आर्किटेक्ट

942

3

एआई - डेटा इंजीनियर

561

4

एआई - डेटा गुणवत्ता विश्लेषक

4,294

5

एआई - डेटा साइंटिस्ट

1,985

6

एआई - डेटाबेस प्रशासक

3,508

7

एआई - डेवऑप्स इंजीनियर

2,144

8

एआई - मशीन लर्निंग इंजीनियर

3,808

9

एआई - सॉल्यूशन आर्किटेक्ट

77

10

फार्माकोविजिलेंस केस- प्रोसेसिंग (एआई टूल्स सहित सॉफ्टवेयर का उपयोग करके घटनाएं/प्रतिकूल घटनाएँ)

936

11

एआई और एमएल - जूनियर टेलीकॉम डेटा विश्लेषक

84

12

एआई डिवाइस इंस्टॉलेशन ऑपरेटर

77

कुल

19,613

 

यह जानकारी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी ने आज राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

*****

पीके/केसी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2226771) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu