गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ईडब्ल्यूएस प्रणाली

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 4:38PM by PIB Delhi

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एवं असम राइफल्स (एआर) कर्मियों को पारिवारिक आवास के ऑनलाइन आवंटन के लिए सीएपीएफ ई-आवास वेब-पोर्टल एक सितंबर, 2022 को लॉन्च किया गया है।
एक सितंबर 2022 से पांच फरवरी 2026 तक, सीएपीएफ ई-आवास के माध्यम से सीएपीएफ एवं एआर कर्मियों को कुल 1,46,566 पारिवारिक आवास आवंटित किए गए हैं। बलवार विवरण अनुलग्नक-I में संलग्न है।

अंतर-बल आवंटन के माध्यम से सीएपीएफ और एआर के कर्मियों को कुल 1,324 आवास आवंटित किए गए हैं।

सीएपीएफ और एआर कर्मियों के लिए पारिवारिक आवास का बलवार आवंटन

 

सीएपीएफ

सीएपीएफ और एआर कर्मियों की संख्या जिन्हें पारिवारिक आवास आवंटित किया गया है

असम राइफल्स

7,611

सीमा सुरक्षा बल

48,854

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

7,066

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

50,812

भारत तिब्बत सीमा पुलिस

18,324

सशस्त्र सीमा बल

13,899

कुल

1,46,566

 

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/एसएस / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2226670) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi