कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद का प्रश्न: विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित शिकायतें

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 12:58PM by PIB Delhi

केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) एक ऑनलाइन मंच है जो नागरिकों को सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वे सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर सार्वजनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। पिछले तीन वर्षों (2023, 2024 और 2025) के दौरान, भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों को सीपीग्राम्स पर 51,15,713 सार्वजनिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43,56,331 शिकायतें, यानी लगभग 85%, निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटा दी गईं।

सीपीग्राम्स में आरटीआई मामलों का निवारण नहीं किया जाता है।

सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार के लिए कई तंत्र स्थापित किए हैं, जिनमें डैशबोर्ड-आधारित निगरानी के साथ समयबद्ध शिकायत निवारण के लिए सीपीग्राम्स; फाइलों के इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण के लिए -ऑफिस को अपनाना; सार्वजनिक सेवा वितरण पोर्टलों की गुणवत्ता और दक्षता का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय -सेवा वितरण मूल्यांकन (एनईएसडीए) शामिल हैं। डैशबोर्ड, सेवा वितरण विश्लेषण और कॉल सेंटरों के माध्यम से नागरिकों की प्रतिक्रिया का व्यापक उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 धारा 4 के तहत सूचना के सक्रिय प्रकटीकरण को अनिवार्य करके पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक वैधानिक ढांचा प्रदान करता है, जिससे पर्याप्त जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हो जाती है और व्यक्तिगत आरटीआई आवेदनों की आवश्यकता कम हो जाती है।

****

पीके/केसी/जेएस


(रिलीज़ आईडी: 2226543) आगंतुक पटल : 49
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu