अणु ऊर्जा विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसद का प्रश्न: परमाणु ऊर्जा का उत्पादन

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 3:07PM by PIB Delhi

देश में अभी 24 परमाणु ऊर्जा संयंत्र (आरएपीएस-1 को छोड़कर) वाणिज्यिक संचालन में हैं। इनकी कुल क्षमता 8,780 MW है।  पिछले पांच वर्ष में उत्पादित परमाणु ऊर्जा का विवरण नीचे दिया गया है:

वर्ष

बिजली उत्पादन (मिलियन यूनिट्स)

2024-2025

56681

2023-2024

47971

2022-2023

45855

2021-2022

47112

2020-2021

43029

 

सरकार ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता  तक पहुंचने के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की है और इसके लिए रूपरेखा तैयार की है। सरकार ने परमाणु ऊर्जा मिशन को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र की ज़्यादा भागीदारी को संभव बनाने के लिए शांति अधिनियम भी लागू किया है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

 

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2226466) आगंतुक पटल : 169
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu