विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

लद्दाख में केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 1:32PM by PIB Delhi

वर्तमान में लद्दाख में सीएसआईआर-केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएलआरआई) का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।

चेन्नई स्थित सीएसआईआर-केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (सीएलआरआई) लद्दाख क्षेत्र में स्थानीय चमड़ा उद्योग के विकास, मूल्य श्रृंखला के सुदृढीकरण तथा विशेष रूप से महिलाओं और कारीगरों में उद्यामिता को बढावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है। यह पहल सीएसआईआर-लद्दाख पहल के अंतर्गत व्यापक सहयोग का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग करना। सीएसआईआर-सीएलआरआई द्वारा लद्दाख में की गई प्रमुख पहलों और गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:

  • कौशल विकास एवं प्रशिक्षण: सीएसआईआर-सीएलआरआई ने लेह और कारगिल में कारीगरों के लिए चमड़े और संबंधित उत्पादों पर केंद्रित 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन सत्रों का उद्देश्य चमड़े के पारंपरिक, असंगठित चमडा उपयोग को एक सतत एवं संचरित उद्योग में परिवर्तित करना था।
  • स्थानीय उत्पादों में मूल्य वर्धन: संस्थान बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर डिजाइन और तकनीकों के साथ चमड़े और पारंपरिक वस्तुओं, जैसे कि गोंचा (वस्त्र) और कमरबंद (कमरबंद) का उपयोग करके संयुक्त उत्पादों को विकसित करने में सहायता कर रहा है।
  • प्राकृतिक रंगाई और सामग्री का उपयोग: सीएसआईआर-सीएलआरआई स्थानीय कारीगरों के साथ मिलकर प्राकृतिक रंगों से रंगे वस्त्रों का उपयोग करके मिश्रित उत्पाद बनाने पर काम कर रहा है।
  • महिला उद्यमियों को सशक्ति‍करण बनाना: प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और महिला कारीगरों को लक्षित किया है, ताकि चमड़ा क्षेत्र में कुशल, आत्मनिर्भर उद्यमी तैयार किए जा सकें।
  • सहयोगी भागीदार: यह कार्य लद्दाख के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), लद्दाख के सहयोग से किया जा रहा है।

सीएसआईआर-सीएलआरआई की यह भागीदारी सीएसआईआर-लद्दाख पहल का हिस्सा है, जिसमें उच्च ऊंचाई वाली कृषि, जैव-संसाधन और औषधीय पौधों पर ध्यान केंद्रित करने वाली अन्य सीएसआईआर प्रयोगशालाएं भी शामिल हैं।

***

पीके/केसी/आईएम/एम


(रिलीज़ आईडी: 2226393) आगंतुक पटल : 185
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu