सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के लिए निधि का आवंटन
प्रविष्टि तिथि:
10 FEB 2026 6:20PM by PIB Delhi
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को वर्ष 2018-19 से 2025-26 की अवधि के दौरान आवंटित निधियों का वर्षवार विवरण, जिसमें बजट अनुमान (बीई), संशोधित अनुमान (आरई) और वास्तविक व्यय (एई) शामिल हैं, मंत्रालय द्वारा रिकॉर्ड में रखा गया है।
आंकड़ों के अनुसार, उल्लिखित अवधि के दौरान विभाग को आवंटित धनराशि में वर्ष-दर-वर्ष बढ़ोत्तरी हुई है। बजटीय आवंटन प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम की आवश्यकताओं एवं नीति प्राथमिकताओं के अनुसार किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बजट अनुमानों, संशोधित अनुमानों और वास्तविक व्यय का वर्षवार विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का वर्षवार बजट आवंटन और व्यय
(राशि करोड़ रुपये में)
|
राशि (करोड़ रुपये में)
|
|
वर्ष
|
बजट अनुमान
|
संशोधित अनुमान
|
वास्तविक व्यय
|
|
2018-19
|
7750.00
|
9963.25
|
10070.76
|
|
2019-20
|
8885.00
|
8885.00
|
8738.41
|
|
2020-21
|
10103.57
|
8207.56
|
8236.88
|
|
2021-22
|
10517.62
|
10180.00
|
7459.99
|
|
2022-23
|
11922.51
|
11659.94
|
7420.75
|
|
2023-24
|
12847.02
|
9853.32
|
9510.93
|
|
2024-25
|
13000.20
|
10026.40
|
9994.83
|
|
2025-26
|
13611.00
|
11402.74
|
7206.22
( 5/2/2026 तक)
|
******
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2226290)
आगंतुक पटल : 23