पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईडब्लूएआई ने असम के सेमीकंडक्टर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से ओडीसी की आवाजाही को बनाया सुगम

प्रविष्टि तिथि: 10 FEB 2026 7:14PM by PIB Delhi

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) ने अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से ओवर डाइमेंशनल कार्गो (ओडीसी) की आवाजाही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह कुशल और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

असम के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण 189.260 मीट्रिक टन वजन की एक ओडीसी खेप, राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रह्मपुत्र) के माध्यम से ले जाई जा रही है और आज गुवाहाटी के पांडु पहुँच गई है। इसका अंतिम गंतव्य मोरीगांव स्थित टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली है।

यह कार्गो डायमंड हार्बर से अपनी यात्रा पर निकला है, जिसे एमवी चित्रांगदा द्वारा भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग (आईबीपीआर) के माध्यम से धुबरी होते हुए ले जाया जा रहा है, और इसे सिलघाट पर उतारा जाना निर्धारित है।

यह आवाजाही भारी और विशेष कार्गो के लिए एक सुगम, किफायती और ग्रीन लॉजिस्टिक्स विकल्प के रूप में अंतर्देशीय जलमार्गों की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010YQ9.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O1Y9.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033JRI.jpg

 

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2226152) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu