खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की स्थिति और प्रगति
पीएमकेएसवाई के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टरों और शीत शृंखला अवसंरचना का विकास,
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण अवसंरचना का विस्तार
प्रविष्टि तिथि:
06 FEB 2026 8:02PM by PIB Delhi
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) 2014-15 में 1.34 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गया है (पहले संशोधित अनुमानों के अनुसार )। इस क्षेत्र ने 2014-15 से 2024-25 के बीच 7.33 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित किया है। कृषि निर्यात में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात की हिस्सेदारी 2014-15 में 13.7 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 20.4 प्रतिशत हो गई है। पिछले 9 वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की औसत वार्षिक वृद्धि दर 6.55 प्रतिशत रही है, जबकि समग्र विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 6.06 प्रतिशत रही है। वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, यह पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसकी कुल पंजीकृत/संगठित क्षेत्र में रोजगार में 12.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
31.12.2025 तक, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ( एमओएफपीआई) ने राजस्थान राज्य में प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत 2 मेगा फूड पार्क, 2 कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर, 14 एकीकृत कोल्ड चेन, 24 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और 6 पिछड़े और अग्रगामी संपर्क सृजन परियोजनाएं; केंद्र प्रायोजित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिककरण (पीएमएफएमई) योजना के तहत 1444 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम; और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएफपीआई) के तहत 6 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
31.12.2025 तक , पीएमएफएमई योजना के तहत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 1,72,707 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को अनुदान के लिए मंजूरी दी गई है और स्वयं सहायता समूहों के 3,76,326 सदस्यों को 1282.99 करोड़ रुपये की बीज पूंजी सहायता प्रदान की गई है। देश के 726 जिलों में 137 विशिष्ट उत्पादों को 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) के रूप में पहचाना और अनुमोदित किया गया है ताकि उनके संबंधित मूल्य श्रृंखलाओं का विकास किया जा सके। इन मूल्य श्रृंखलाओं और उद्यमियों को पोषित करने के लिए 208.11 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 76 इनक्यूबेशन केंद्रों को मंजूरी दी गई है।
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) दो केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं, प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएफपीआई) के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण अवसंरचना की स्थापना/विस्तार को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, एमओएफपीआई द्वारा एक केंद्र प्रायोजित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिककरण (पीएमएफएमई) योजना भी कार्यान्वित की जा रही है। ये तीनों योजनाएँ मांग-आधारित हैं और पूरे देश में लागू की जा रही हैं।
खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर विकास योजना (पीएमकेएसवाई) के मेगा फूड पार्क और कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर (एपीसी) के लिए अवसंरचना निर्माण घटकों का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टरों का विकास करना है। 31.12.2025 तक, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने राजस्थान राज्य में पीएमकेएसवाई के तहत 2 मेगा फूड पार्क और 2 एपीसी को मंजूरी दी थी। मंत्रालय ने 01.04.2021 से मेगा फूड पार्क योजना को बंद कर दिया है।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/एमके/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2224842)
आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English