इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में हैंड्स-ओनली सीपीआर प्रशिक्षण का चौथा सत्र

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 6:38PM by PIB Raipur

सार्वजनिक आपातकालीन स्वास्थ्य तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में 2 फरवरी 2026 को हैंड्स-ओनली कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे सत्र का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को अचानक हृदयगति रुकने जैसी आपात स्थितियों में जीवनरक्षक कौशल से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को कार्डियक अरेस्ट की शीघ्र पहचान, आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचित करने तथा उच्च गुणवत्ता वाले चेस्ट कंप्रेशन की सही तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


हैंड्स-ओनली सीपीआर का प्रदर्शन एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सालय में प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।


*****


आरडीजे


(रिलीज़ आईडी: 2224603) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English