रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वार्षिक कैलेंडर 2024 और 2025 के अनुसार 1,43,086 अराजपत्रित रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी


59,678 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पूरी की गयी

तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणियों, उप-निरीक्षकों (आरपीएफ) और सहायक लोको पायलटों सहित विभिन्न पदों के लिए 31,000 से अधिक उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 4:58PM by PIB Delhi

वर्तमान में, वार्षिक कैलेंडर 2024 और 2025 के अनुसार भारतीय रेलवे में अराजपत्रित कर्मियों की 143086 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, सहायक लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन, उप-निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर्स (जेई/डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस)/ रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (सीएमए), पैरामेडिकल श्रेणियाँ, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (स्नातक), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (स्नातक से नीचे), मंत्रालय और अलग श्रेणियाँ और स्तर-1 श्रेणियाँ जैसे सहायक, पटरी रख-रखाव सहायक और पॉइंट्समैन के पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों (जिसमें दक्षिण रेलवे की 6927 और आईसीएफ की 1395 रिक्तियाँ शामिल हैं) के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार सूचनाएं (सीईएन) जारी की गईं।

59,678 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएँ (सीबीटी) पूरी हो चुकी हैं। विवरण इस प्रकार है:-

 

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ

एएलपी पद के लिए प्रथम चरण का सीबीटी (18,799 रिक्तियाँ)

18,40,347

156

15

तकनीशियन पद के लिए सीबीटी (14,298 रिक्तियाँ)

26,99,892

139

15

जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए प्रथम चरण का सीबीटी (7,951 रिक्तियाँ)

11,01,266

146

15

आरपीएफ-एसआई पद के लिए सीबीटी (452 रिक्तियाँ)

15,35,635

143

15

आरपीएफ-कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी (4,208 रिक्तियाँ)

45,30,288

147

15

पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,376 रिक्तियां)

7,08,321

143

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए पहला चरण सीबीटी (8,113 रिक्तियां)

58,41,774

141

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक से नीचे) के लिए पहला चरण सीबीटी (3,445 रिक्तियां)

63,27,473

157

15

मंत्रालय और अलग-थलग श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,036 रिक्तियां)

4,46,013

139

15

कुल उम्मीदवार

2,50,31,009

   

एएलपी, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक और स्नातक से नीचे) के पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी भी पूरी हो चुकी हैं। विवरण इस प्रकार हैं: -

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ

एएलपी पद के लिए दूसरी चरण की सीबीटी (18,799 रिक्तियां)

2,66,363

112

15

जेपी/डीएमएस/सीएमए पद के लिए दूसरी चरण की सीबीटी (7,951 रिक्तियां)

1,17,339

118

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए दूसरी चरण की सीबीटी (8,113 रिक्तियां)

1,21,931

129

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक से नीचे) के लिए दूसरी चरण की सीबीटी (3,445 रिक्तियां)

51,978

79

15

कुल उम्मीदवार

5,57,611

   

 

एएलपी और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक स्तर) और मंत्रालय तथा अलग-अलग श्रेणियों के पद के लिए कंप्यूटर आधारित कौशल परीक्षा भी पूरी हो चुकी है। विवरण इस प्रकार है:

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ

एएलपी पद के लिए सीबीएटी (18,799 रिक्तियां)

1,32,044

84

2

मंत्रालय और अलग-अलग श्रेणियों के लिए अनुवाद परीक्षा

1,233

8

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पद के लिए सीबीएटी

13,616

38

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक स्तर) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)

30,341

58

2

कुल उम्मीदवार

1,77,234

 

 

 

स्तर-1 श्रेणियों के 32,438 रिक्त पदों के लिए सीबीटी 15 भाषाओं में 27.11.2025 से 140 शहरों में शुरू हो गया है। कांस्टेबल (आरपीएफ) के 4,208 रिक्त पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) 06.12.2025 को पूरा किया गया।

तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणियाँ, उप-निरीक्षक (आरपीएफ) और सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 31,000 से अधिक उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया है। इनमें से अधिकांश सुरक्षा श्रेणियों में हैं।

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 के लिए वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 50,970 रिक्तियों (जिसमें दक्षिण रेलवे की 3,412 रिक्तियां और आईसीएफ की 438 रिक्तियां शामिल हैं) के लिए नौ केंद्रीकृत रोजगार सूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं।

यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2223655) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Gujarati