संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

42 परामर्शदात्री समितियों का गठन

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 5:10PM by PIB Delhi

18वीं लोकसभा के गठन के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा परामर्शदात्री समिति प्रबंधन प्रणाली (सीसीएमएस) पोर्टल का आरंभ किया गया। 42 परामर्शदात्री समितियां (सलाहकार समितियां) गठित की गई हैं, जिनकी संरचना परामर्श समिति प्रबंधन प्रणाली (सीसीएमएस) पोर्टल https://oams.nic.in/ccms/Index.aspx पर देखी जा सकती है। यह पोर्टल हितधारकों के बीच सुचारू संचार और दस्तावेजों जैसे कि एजेंडा नोट्स, बैठक का ब्योरा आदि के आदान-प्रदान में सहायता करता है। पोर्टल में आवश्यक सुधार करने और हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, मंत्रालय द्वारा समय-समय पर आवश्यक समीक्षा/पहल की जाती है।

इस पोर्टल का उद्देश्य देरी, कागजी कार्रवाई और प्रशासनिक लागत को काफी हद तक कम करना है क्योंकि सभी गतिविधियां कागज रहित तरीके से की जाएंगी। पोर्टल की उपयोगिता में सुधार लाने, इसकी सुलभता सुनिश्चित करने, डेटा सुरक्षा और हितधारकों के बीच वास्तविक समय समन्वय सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कदम उठाए गए हैं।
विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2223324) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu