इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
समृद्ध कार्यक्रम चयनित एक्सेलरेटरों के माध्यम से 373 स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान करता है
प्रविष्टि तिथि:
04 FEB 2026 2:35PM by PIB Delhi
"उत्पाद, नवाचार विकास और वृद्धि के लिए एमईआईटीवाई के स्टार्ट-अप एक्सीलेरेटर (समृद्ध)” कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्थ-टेक, एजुकेशन-टेक, एग्री-टेक, कंज्यूमर-टेक, फिन-टेक, सॉफ़्टवेयर ऐज़ अ सर्विस और स्थिरता में मौजूदा एवं अगामी एक्सीलरेटर के माध्यम से लगभग 300 स्टार्टअप्स को तेज़ी से बढ़ावा देना है। समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत, 186 एक्सेलरेटरों ने रुचि पत्र प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप 16 राज्यों में 43 शीर्ष एक्सेलरेटरों को चयनित किया गया। (राज्यवार विवरण अनुलग्नक-I में)
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के अंतर्गत एमईआईटीवाई स्टार्ट-अप हब (एमएसएच) चयनित एक्सेलेरेटर्स के प्रदर्शन की निगरानी एवं मूल्यांकन करता है, जो एक्सेलेरेशन प्रोग्राम के मात्रात्मक एवं गुणात्मक मानकों पर आधारित होता है और यह समर्थन प्राप्त स्टार्टअप्स की वार्षिक आधार पर राजस्व एवं मूल्यांकन वृद्धि को भी ट्रैक करता है।
समृद्ध चयनित एक्सेलेरेटर्स को प्रति स्टार्टअप 2 लाख रुपये का वित्तीय समर्थन प्रदान करता है, इसके साथ ही कार्यक्रम दिशानिर्देशों के अनुसार स्टार्टअप्स को अधिकतम 40 लाख रुपये तक मैचिंग फंडिंग भी प्रदान किया जाता है। चयनित एवं त्वरित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किए गए 373 स्टार्टअप्स में से 241 को मैचिंग फंडिंग प्राप्त हुई है। पिछले पांच वर्षों में त्वरित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किए गए, वित्त पोषित स्टार्टअप्स एवं वितरित धनराशि का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज लोकसभा में दी।
****
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2223128)
आगंतुक पटल : 45