कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

तिलहन की खेती का विस्तार; उत्पादन बढ़कर 429.89 लाख टन हुआ

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 8:14PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, के अंतिम अनुमानों के अनुसार, तिलहन की खेती का क्षेत्रफल 2023–24 में 301.92 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024–25 में 304.40 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसी अवधि में तिलहन का उत्पादन भी 2023–24 में 396.69 लाख टन से बढ़कर 2024–25 में 429.89 लाख टन हो गया है।

घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता(आत्मनिर्भर भारत) की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन–तिलहन (NMEO-OS)को 3 अक्टूबर 2024 को स्वीकृति दी गई। किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने, बाजार उतार-चढ़ाव से संरक्षण देने, आयात पर निर्भरता कम करने तथा खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) और आयात शुल्क लागू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना के अंतर्गत तिलहनों की भी खरीद की जाती है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होता है और आय सहायता मिलती है।

यह जानकारी आज लोकसभा में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने एक लिखित उत्तर में दिया।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2222929) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi