पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व को मान्यता देने वाले पुरस्कारों के साथ भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 का समापन


स्वच्छ ऊर्जा, अपस्ट्रीम प्रौद्योगिकी और अन्वेषण में योगदान के लिए प्रतिनिधियों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 30 JAN 2026 4:11PM by PIB Delhi

भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 में देश के ऊर्जा भविष्य को आकार देने वाले नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। 27 से 30 जनवरी, 2026 तक गोवा में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन ने वैश्विक ऊर्जा इकोसिस्‍टम में भारत की केंद्रीय भूमिका को उजागर किया, साथ ही नीति निर्माताओं, व्‍यापार जगत, नवप्रवर्तकों और निवेशकों को एक सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती ऊर्जा भविष्य के लिए व्यावहारिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट किया।

अविन्या – ऊर्जा स्टार्टअप चुनौती

अविन्‍या चैलेंज ने ऊर्जा क्षेत्र के लिए नवोन्मेषी, प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान प्रदान करने वाले उभरते भारतीय स्टार्टअप्स को मान्यता दी:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001X3NB.jpg

  • विजेता: मिनिमिन्स क्लीनटेक सॉल्यूशंस - श्री हार्दिक और श्री अनुपम कुमार को एचएचएम प्रक्रिया के लिए सम्मानित किया गया है, जो ईओएल वाली लिथियम-आयन बैटरियों से उच्च-मूल्य वाली सामग्रियों की कम कार्बन वाली रिकवरी प्रदान करती है, और इसका सौर पैनलों, उत्प्रेरक कन्वर्टर्स और स्थायी चुंबकों में विस्तार जारी है।
  • प्रथम उपविजेता: ओसस बायोरेन्यूएबल्स - डॉ. सुरुचि राव, श्री कमर सुहैल बाशा, औद्योगिक अपशिष्ट जल को हरित हाइड्रोजन में परिवर्तित करने की उनकी जैव रासायनिक प्रक्रिया के लिए।
  • द्वितीय उपविजेता: ट्रान्ज़मेओ आईटी सॉल्यूशंस - श्री सफिल सनी, श्री राकेश मिश्रा, जिन्होंने एआई-संचालित फाइबर-सेंसिंग अनुप्रयोगों के माध्यम से पाइपलाइनों, वेंट और सीसीयूएस प्रक्रियाओं की सटीक निगरानी को सक्षम बनाया।
  • तीसरा उपविजेता: रेज़लिटिक्स टेक्नोलॉजीज - श्री दीपशंकर नंदा, श्री विनय भारद्वाज, जिन्होंने एआई-संचालित डीप इन्फॉर्मेशन मैक्सिमाइजेशन इंजन विकसित किया है जो तेल और गैस अन्वेषण में क्रांति ला रहा है।
  • चौथा उपविजेता: पेट्रोबोट टेक्नोलॉजीज - श्री साहब गुर्जर, श्री शशि फागना, हाइड्रोकार्बन संयंत्रों और जहाजों में रोबोटिक निरीक्षण समाधान के लिए।

वसुधा - ओवरसीज अपस्ट्रीम स्टार्टअप चैलेंज

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ने अपस्ट्रीम प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने वाले स्टार्टअप्स को मान्यता दी:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MR8P.jpg 

  • विजेता: सेनेर्जेटिक्स, नीदरलैंड्स – श्री फ्रांसिस्कस जोहाना जैकब्स, सुश्री अनीता, एआई-संचालित संक्षारण निगरानी के लिए, जो सुरक्षित और टिकाऊ संचालन सुनिश्चित करती है।
  • उपविजेता: रेसरमाइन इंक, यूएसए - श्री एंटोन माल्कोव, श्री अमित कुमार, जलाशय इंजीनियरिंग वर्कफ़्लो को अनुकूलित करने वाले हॉकआई हाइब्रिड मॉडल इंजन के लिए।

हैकाथॉन चैलेंज

इसमें सात प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें ऊर्जा प्रौद्योगिकी में नवोन्मेषी समस्या-समाधान को मान्यता देने वाले पुरस्कार शामिल थे:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004192Y.jpg 

  • विजेता: आईआईटी बॉम्बे – सौतिक भक्ता, प्रोफेसर कुमार हेमंत सिंह, जिन्होंने ऑरा नामक एक एआई-संचालित एकीकृत जलाशय विश्लेषण मंच विकसित किया है, जो अर्ध-पर्यवेक्षित सीएनएन ट्रांसफार्मर फ्रेमवर्क का उपयोग करता है।
  • उपविजेता: आईआईटी दिल्ली - स्वागत सब्यसाची साहू, अक्षत अग्रवाल, मनोग्या सुनील चोरडिया, देबरुन बनर्जी, प्रोफेसर विक्रांत, जिन्होंने इस्पात उद्योग के स्लैग के माध्यम से द्वि-क्षारीय विलायक-आधारित सीओ कैप्चर और खनिजकरण का उपयोग करते हुए सर्कुलर इकोनॉमी दृष्टिकोण अपनाया।

एफआईपीआई / आईआईपी वार्षिक उद्योग पुरस्कार

भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ ने अन्वेषण, उत्पादन, शोधन, नवाचार और गैस वितरण के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाली कंपनियों और व्यक्तियों को सम्मानित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MW1V.jpg 

  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण कंपनी: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) - कुशल, सुरक्षित और टिकाऊ अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए मान्‍यता दी गई।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ तेल एवं गैस उत्पादन कंपनी (1 मिलियन वर्ष से अधिक उत्पादन): ऑयल इंडिया लिमिटेड - उन्नत रिकवरी प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाते हुए कुशल, सुरक्षित और टिकाऊ उत्पादन में नेतृत्व के लिए सम्‍मानित।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ तेल एवं गैस उत्पादन कंपनी (1 माह उत्पादन क्षमता से कम): सन पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ रिफाइनरी: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एसईजेड रिफाइनरी, जामनगर - उत्पादन क्षमता, परिचालन दक्षता, ऊर्जा संरक्षण और स्थिरता में असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्‍मानित।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवप्रवर्तक (संयुक्त विजेता):
    • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसंधान एवं विकास विभाग को स्वदेशी ज़ोमैक्स कैप लाइट-नैफ्था आइसोमेराइज़ेशन तकनीक की अवधारणा और कार्यान्वयन के लिए।
    • इनोवेशन सेंटर, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड - औद्योगिक कार्यों में गंधहीन प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित परियोजना: शेल इंडिया (पीएमजी संयुक्त उद्यम) - काकी में भारत की पहली अपतटीय डीकमीशनिंग परियोजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ शहरी गैस वितरण कंपनी: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड - पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और सीएनजी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पाइपलाइन परिवहन कंपनी: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - परिचालन उत्कृष्टता और टिकाऊ पाइपलाइन प्रबंधन के लिए।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ तेल विपणन कंपनी: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - परिचालन क्षमता, डिजिटल पहलों और सतत ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के लिए।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले युवा:
    • महिला: सुश्री वनश्री महात्रे, पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड - पेशेवर दृढ़ता और अज्ञात गैस को कम करने और वैकल्पिक आपूर्ति मार्गों को सक्षम बनाने में उनके योगदान के लिए।
    • पुरुष: श्री कार्तिक आर., मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड - इनोवेशन सेंटर टीम का नेतृत्व करने, आविष्कारों का व्यावसायीकरण करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए।

इन नवप्रवर्तकों और प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के सथ भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 का सफल समापन हुआ। इस आयोजन ने भारत के बढ़ते ऊर्जा नेतृत्व, देश की स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता और वैश्विक ऊर्जा के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

पुरस्कारों और पुरस्कार विजेताओं की विस्तृत सूची के लिए यहां क्लिक करें

भारत ऊर्जा सप्ताह के बारे में

भारत ऊर्जा सप्‍ताह देश का प्रमुख वैश्विक ऊर्जा मंच है, जो सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के अधिकारियों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाकर सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती ऊर्जा भविष्य की दिशा में प्रगति को गति प्रदान करता है। एक तटस्थ अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में यह निवेश, नीतिगत समन्वय और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को आकार मिलता है।

***

पीके/केसी/जेके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2220964) आगंतुक पटल : 601
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi