पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विदेशी पर्यटकों का आगमन

प्रविष्टि तिथि: 29 JAN 2026 4:07PM by PIB Delhi

मंत्रालय आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वार्षिक पर्यटन आंकड़ों को इकटठा  करता है, जिसमें भारत में विदेशी पर्यटक आगमन शामिल हैं। मंत्रालय देश के भीतर विदेशी पर्यटकों की यात्रा पद्धतियों अथवा गंतव्यों के और अधिक वर्गीकरण को नहीं रखता है।

विदेशी पर्यटकों की यात्राओं पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 2024 में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक यात्रा प्राप्त करने वाले शीर्ष पांच राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान थे।

वर्ष  2024 में भारत में विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) 9.95 मिलियन दर्ज किया गया, जो वर्ष 2023 की तुलना में 4.52 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी वर्ष 2019 (कोविड-पूर्व मानक वर्ष) की तुलना में 8.95 प्रतिशत कम है। उपलब्ध आंकड़े विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्रवृत्तियों को दर्शाते हैं, जहां कुछ क्षेत्रों में कोविड-पूर्व स्तरों को पार कर लिया गया है, जबकि कुछ अन्य क्षेत्र अभी भी पिछड़े हुए हैं।

इसके विपरीत, अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन (आईटीए) ने वर्ष 2023 में ही वर्ष 2019 के 17.91 मिलियन के स्तर को पार कर लिया था। वर्ष 2023 में आईटीए 18.89 मिलियन रहा, जबकि वर्ष 2024 में इसमें और वृद्धि होकर यह 20.57 मिलियन तक पहुंच गया।

नहीं। पिछले वर्ष और चालू वर्ष के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संवर्धन और बाजार विकास सहायता के लिए प्रवासी संवर्धन और प्रचार की पुनर्गठित योजना (आरएसओपीपी) के तहत आबंटित निधियां नीचे दी गई हैं -

2024-25 - संशोधित अनुमान - 33.00 करोड़ रुपये

2025-26 - संशोधित अनुमान - 43.48 करोड़ रुपये

2024 में, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के मामले में भारत की वैश्विक रैंकिंग 20वीं थी, जिसमें 20.57 मिलियन पर्यटक आए, जो 2019 की तुलना में 14.85% की वृद्धि  है। अन्य देशों की तुलना में, भारतीय पर्यटन क्षेत्र की रिकवरी धीमी नहीं थी, जैसा कि तालिका में देखा जा सकता है।

 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन (मिलियन में)

क्षेत्र / उप-क्षेत्र

2019

2024*

परिवर्तन (%) 2024/2019

विश्व

1466

1465

−0.07

एशिया एवं प्रशांत

362.1

317.5

−12.32

दक्षिण एशिया

59.2

59.6

0.68

भारत

17.91

20.57

14.85

तीसरे पर्यटन उपग्रह खाते और आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के आधार पर अनुमानों के अनुसार, पर्यटन क्षेत्र (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) में रोजगार 2018-19 में 75.85 मिलियन से बढ़कर 2023-24 में 84.63 मिलियन हो गया है। मंत्रालय के पास पर्यटन में रोजगार का लिंगवार और ग्रामीण-शहरीवार अनुमान मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है।

 केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में यह जानकारी एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/केसी /केएल


(रिलीज़ आईडी: 2220779) आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English