पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

2025 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता: एक अवलोकन

प्रविष्टि तिथि: 31 DEC 2025 8:13PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्युएम) ने 2021 में अपनी स्थापना के समय से ही, निर्देशों, परामर्शों और आदेशों की एक श्रृंखला के माध्यम से, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में विभिन्न नीतिगत उपायों और जमीनी कार्रवाइयों की शुरुआत की है।

वर्ष 2025 में सभी स्टेकहोल्डर्स के निरंतर, ठोस और अथक प्रयासों ने दिल्ली की सामान्य वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में और मदद की है। इसका प्रमाण यह है कि 2025 के दौरान रिकॉर्ड 79 दिन ऐसे रहे जब एक्युआई 100 या उससे कम था, यानी 'अच्छी' और 'संतोषजनक' श्रेणियों में। यह उपलब्धि केवल कोविड महामारी के वर्ष 2020 के आंकड़ों से ही कम है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में 2018 के बाद से 'गंभीर से अति गंभीर' एक्युआई वाले दिनों की संख्या दूसरी सबसे कम, कुल 8 दिन दर्ज की गई।

दिल्ली महीनेवार औसत एक्युआई

औसत एक्युआई

2018

2019

2020

2021

2022

2023

2024

2025

जनवरी

328

328

286

324

279

311

355

306

फरवरी

243

242

241

288

225

237

218

214

मार्च

203

184

128

223

217

170

176

170

अप्रैल

222

211

110

202

255

180

182

210

मई

217

221

144

144

212

171

223

170

जून

202

189

123

147

190

130

179

141

जुलाई

104

134

84

110

87

84

96

78

अगस्त

111

86

64

107

93

116

72

89

सितंबर

112

98

118

78

104

108

105

105

अक्टूबर

269

234

265

173

210

219

234

223

नवंबर

335

312

328

377

321

373

374

354

दिसंबर

360

337

332

336

319

348

294

351

वर्ष 2025 के दौरान फरवरी और जुलाई के महीनों में 2018 के बाद से अब तक का सबसे कम औसत एक्युआई दर्ज किया गया, जो कि कोविड वाले वर्ष 2020 के स्तर से भी कम रहा। इसके अतिरिक्त, कोविड वर्ष 2020 को छोड़कर, जनवरी, मई और जून 2025 के महीनों में पिछले 7 वर्षों (2018 के बाद से) की तुलना में दूसरा सबसे कम औसत एक्युआई देखा गया।

PM10 और PM2.5 कंसंट्रेशन का तुलनात्मक विवरण

इसके अतिरिक्त, दिल्ली में (29 दिसंबर तक) पर्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन की कंसंट्रेशन (PM2.5 और PM10) के तुलनात्मक दैनिक औसत आंकड़े निम्नलिखित हैं:

वर्ष

दैनिक औसत PM10 (µgm/m3)

दैनिक औसत PM2.5 (µgm/m3)

2018

241

113

2019

217

107

2020*

180

94

2021

211

105

2022

211

98

2023

205

100

2024

212

104

2025

197

96

            * कोविड वर्ष

 

इस प्रकार, वर्ष 2025 में PM10 और PM2.5 कंसंट्रेशन के अब तक के सबसे कम औसत वैल्यू दर्ज किए गए हैं, यदि कोविड से प्रभावित वर्ष 2020 को छोड़ दिया जाए।

कोविड वाले वर्ष 2020 को छोड़कर, वर्ष 2025 में 'अच्छी' से 'संतोषजनक' एक्युआई (0-100) वाले दिनों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई।

वर्ष

2018

2019

2020

2021

2022

2023

2024

2025

अच्छा' से 'संतोषजनक' एक्युआई वाले दिन

53

61

100

73

68

61

66

79

 

दिसंबर 2025 के दौरान हवा की गति बिल्कुल स्थिर या बहुत कम रहने और प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण मासिक औसत एक्युआई असामान्य रूप से उच्च (351) रहा। इसके बावजूद, वर्ष 2025 का कुल औसत एक्युआई (कोविड वर्ष 2020 को छोड़कर) 2018 के बाद से पिछले 7 वर्षों में सबसे कम रहा है, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है:

दिल्ली का वार्षिक औसत एक्युआई

वर्ष

2018

2019

2020

2021

2022

2023

2024

2025

औसत एक्युआई

225

215

185

209

209

204

209

201

 

दिल्ली के लिए तुलनात्मक एक्युआई कैटेगरी स्टेटस

 

एक्युआई कैटेगरी Category

 दिनों की संख्या

2018

2019

2020

2021

2022

2023

2024

2025

 'अच्छा से मध्यम'
 

159

182

227

197

163

206

209

200

(<200)

खराब से बहुत खराब'

186

159

124

144

196

144

140

157

(201 – 400)

'गंभीर से बहुत गंभीर+' (>401)

20

24

15

24

6

15

17

8

 

अल्पकालिक, मध्यम और दीर्घकालिक परिणामों के लिए निरंतर जमीनी प्रयासों और लक्षित नीतिगत पहलों के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता परिदृश्य में साल-दर-साल क्रमिक लेकिन स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

**************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2210351) आगंतुक पटल : 162
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu