वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष हथकरघा प्रदर्शनी - साड़ी महोत्सव देश की हथकरघा विरासत

प्रविष्टि तिथि: 24 DEC 2025 8:54PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) की ओर से नई दिल्ली के जनपथ स्थित हथकरघा हाट में विशेष हथकरघा प्रदर्शनी - साड़ी महोत्सव चल रहा है। यह प्रदर्शनी 20 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी।

इस वर्ष इस साड़ी महोत्‍सव में देशभर से 90 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें से 72 स्टॉलों में हथकरघा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिनमें मुख्य रूप से साड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ही सलवार सूट, दुपट्टे, स्टोल, बेडशीट और ड्रेस मटेरियल भी प्रदर्शनी में रखे गए हैं, जबकि 18 स्टॉलों पर हस्तशिल्प वस्तुएं उपलब्‍ध हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015NH4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002R68I.jpg

इस पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को बढ़ावा देना, बुनकरों और कारीगरों को बाजार के अवसर प्रदान करना तथा पारंपरिक शिल्प क्षेत्र को मजबूत करना है। एनएचडीसी हथकरघा क्षेत्र में आजीविका बढ़ाने में मदद करने और भारत की सांस्कृतिक तथा वस्त्र परंपराओं के संरक्षण को सुनिश्चित करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है।

***

पीके/केसी/एके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2208391) आगंतुक पटल : 120
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu