संचार मंत्रालय
ट्राई ने सूरत शहर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
18 DEC 2025 11:01AM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई-ट्राई) ने नवंबर 2025 के दौरान गुजरात के सूरत शहर में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) की मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है।
आईडीटी (आईडीटी) के दौरान, ट्राई सभी सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के लाइव प्रदर्शन डेटा को कॉल सेटअप सफलता दर, डेटा डाउनलोड एवं अपलोड गति, ध्वनि गुणवत्ता आदि जैसे प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) पर एकत्रित करता है। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और सत्रों की तत्क्षण निगरानी की जाती है। इसमें उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके उनका विश्लेषण किया जाता है। आईडीटी के परिणाम ट्राई की वेबसाइट और समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाते हैं ताकि उपभोक्ताओं को सूचित किया जा सके और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 3 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2025 के दौरान गुजरात एलएसए में 412 किलोमीटर के शहरी ड्राइव, 14 हॉटस्पॉट स्थानों और 2.0 किलोमीटर के वॉक टेस्ट सहित विस्तृत ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। सूरत शहर में ओपन मोड ( 5जी/4जी/3जी/2जी) में मोबाइल सेवाओं के आईडीटी निष्कर्षों का सारांश नीचे दिया गया है:
(i) वॉइस सेवाएं:
|
क्र.सं.
|
प्रमुख संकेतक
(3जी/2जी मोड)
|
मापा गया
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
|
1
|
कॉल सेटअप सफलता दर प्रतिशत
|
प्रतिशत
|
99.55
|
92.82
|
100.00
|
100.00
|
|
2
|
ड्रॉप कॉल दर प्रतिशत
|
प्रतिशत
|
0.00
|
4.10
|
0.15
|
0.00
|
|
3
|
कॉल सेटअप समय औसत (सेकंड)
|
सेकंड
|
1.24
|
1.15
|
0.56
|
0.66
|
|
4
|
कॉल साइलेंस रेट (म्यूट कॉल)
|
प्रतिशत
|
0.62
|
7.14
|
0.76
|
0.92
|
|
5
|
औसत राय स्कोर (एमओएस)
|
1-5
|
4.01
|
3.40
|
3.86
|
4.48
|
(ii) डाटा सेवाएं
|
क्र.सं.
|
प्रमुख संकेतक
(ऑटो सेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी)
|
मापा गया
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
|
1
|
औसत डाउनलोड क्षमता
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
149.11
|
4.83
|
279.36
|
45.02
|
|
2
|
औसम अपडोड क्षमता
|
(मेगाबिट्स/सेकंड)
|
39.01
|
6.60
|
46.54
|
23.24
|
|
3
|
विलंबता (50वां प्रतिशतक)
|
एमएस में
|
40.73
|
41.88
|
22.74
|
21.36
|
सूरत में आयोजित ड्राइव टेस्ट में सूरत शहर के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल थे। इनमें डायमंड नगर, अंबाबा कॉमर्स कॉलेज, ट्रांसपोर्ट नगर, पर्वत पाटिया, डिंडोली, उधना बस डिपो, भेस्तान, उन्न पाटिया, सचिन आईएनए, शिव नगर, राज नगर, दिलदार नगर, बमरोली, न्यू सिटी लाइट, गांधी कुटीर, पांदेसरा, पार्ले पॉइंट, गावियर, वेसु, अडाजन गांव, इच्छापुर, भेसान, पाल गांव, रंदर, कतरगाम, मोटा वराछा, पटेल नगर, वनकला आदि शामिल हैं।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, ट्राई जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के आईडी adv.jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है।
****
पीके/केसी/एके/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2205752)
आगंतुक पटल : 153