स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में ‘जन संचार और जन पहुंच’ की प्रदर्शनी में उत्कृष्टता श्रेणी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंडप को द्वितीय स्थान मिला

Posted On: 27 NOV 2025 6:41PM by PIB Delhi

अपने प्रभावी जन-संपर्क और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य मंडप को यहां भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में आज ‘जन संचार और जन पहुंच’ की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा प्रदान किया गया।

इस वर्ष के मंडप का विषय “स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत” था, जिसने एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण हेतु स्वास्थ्य नीतियों को आकार देने और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मंत्रालय की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 27 स्टॉल का प्रदर्शन किया, जहां आगंतुकों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। मंत्रालय के मंडप को अत्यधिक सराहना मिली, जहां बहुत अधिक संख्या में आगंतुक पहुंचे तथा इनकी तादाद सबसे अधिक दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंडप में प्रदान की गई जानकारी और सेवाओं से लोगों को अत्यधिक लाभ मिला।

***

पीके/केसी/एसएस


(Release ID: 2195598) Visitor Counter : 32
Read this release in: English , Urdu