निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंटरनेशनल आईडीईए की अध्यक्षता संभालेंगे


2026 में 35 देशों के फोरम - इंटरनेशनल आईडीईए का नेतृत्व करेंगे

Posted On: 26 NOV 2025 4:18PM by PIB Delhi
  1. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए अतंरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (अंतरराष्ट्रीय आईडीईए) का अध्यक्ष पद संभालेंगे।
  1. मुख्य चुनाव आयुक्त 3 दिसंबर, 2025 को स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आईडीईए सदस्य देशों के आयोजित बैठक में परिषद की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे। वे अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2026 के दौरान परिषद की सभी बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
  2. इंटरनेशनल आईडीईए की स्थापना 1995 में की गई थी - यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो दुनियाभर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में 35 देशों की सदस्यता और संयुक्त राज्य अमेरिका व जापान के पर्यवेक्षकों के साथ यह संगठन समावेशी, लचीले और जवाबदेह लोकतंत्र को बनाने में मदद करता है (सदस्य देशों की सूची अनुलग्नक में दी गई है)।
  3. यह अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है - यह भारतीय चुनाव आयोग को दुनिया के सबसे विश्वसनीय और नवोन्मेषी चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) में से एक के रूप में वैश्विक मान्यता प्रदान करती है। आईआईडीईए के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत ने संगठन के शासन, लोकतांत्रिक संवाद और संस्थागत पहलों में निरंतर योगदान दिया है।
  4. श्री ज्ञानेश कुमार अध्यक्ष के रूप में आईआईडीईए के वैश्विक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े चुनावों के संचालन में देश के बेजोड़ अनुभव का लाभ प्रदान करेंगे। यह सहयोग ज्ञान-साझाकरण को मजबूत करेगा। ईएमबीएस के बीच पेशेवर नेटवर्क को मजबूत करेगा और साक्ष्य-आधारित वैश्विक चुनावी सुधारों को समर्थन देगा।
  5. लगभग एक अरब मतदाताओं वाला विश्व का सबसे बड़ा मतदाता समूह होने के नाते तथा सुव्यवस्थित एवं दस्तावेजीकृत पारदर्शी चुनावी प्रक्रियाओं के साथ भारत वर्ष 2026 के दौरान विश्वभर के निर्वाचन प्रबंधन बोर्डों के साथ अपने अनुभवों को साझा करने का प्रयास करेंगे।
  6. ईसीआई के प्रशिक्षण संस्थान - भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) और आईआईडीईए के बीच संयुक्त कार्यक्रम, कार्यशालाएं, अनुसंधान सहयोग, गलत सूचना, चुनावी हिंसा और मतदाता विश्वास में कमी जैसी चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक तत्परता को और बढ़ाएंगे।
  7. अपनी स्थापना के बाद से आईआईआईडीईएम न केवल देश में बल्कि दुनियाभर में चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक आईआईआईडीईएम ने 28 देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और लगभग 142 देशों के 3169 अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया है।
  8. सीईसी के नेतृत्व में आईआईडीईए और ईसीआई ईसीआई के दस्तावेजीकरण और प्रसार के लिए मिलकर काम करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी और प्रशासनिक नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना।

अनुलग्नक

अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देश

क्रम.

सं.

 

देश

क्रम.

सं.

 

देश

1

ऑस्ट्रेलिया

19

लक्समबर्ग

2

बारबाडोस

20

मॉरीशस

3

बेल्जियम

21

मेक्सिको

4

बेनिन

22

मंगोलिया

5

बोत्सवाना

23

नामिबिया

6

ब्राजील

24

नीदरलैंड

7

काबो वर्डे

25

नॉर्वे

8

कनाडा

26

पनामा

9

चिली

27

पेरू

10

कोस्टा रिका

28

फिलिपींस

11

डोमिनिकन गणराज्य

29

पुर्तगाल

12

एस्तोनिया

30

दक्षिण अफ्रीका

13

फिनलैंड

31

स्पेन

14

फ्रांस

32

स्वीडन

15

जर्मनी

33

स्विट्ज़रलैंड

16

घाना

34

ट्यूनीशिया

17

भारत

35

उरुग्वे

18

इंडोनेशिया

 

 

***

पीके/केसी/पीसी/एसवी


(Release ID: 2194853) Visitor Counter : 49
Read this release in: English , Urdu