सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) मासिक बुलेटिन अक्टूबर, 2025


समग्र एलएफपीआर में तेजी देखी गई, महिला डब्ल्यूपीआर में वृद्धि जारी, अक्टूबर में बेरोजगारी दर स्थिर रही

प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2025 4:00PM by PIB Delhi

सारांश:

  • 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) में वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई। अक्टूबर 2025 में समग्र एलएफपीआर 6 महीने के उच्च स्तर 55.4% पर पहुँच गया।
  • पिछले चार महीनों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी में लगातार वृद्धि देखी गई है।
  • अक्टूबर, 2025 में समग्र श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 52.5% दर्ज किया गया, जो 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच जून, 2025 से लगातार बढ़ रहा है।
  • 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में समग्र डब्‍ल्‍यूपीआर में लगातार चौथे महीने वृद्धि हुई है।
  • 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर (यूआर) अक्टूबर, 2025 में 5.2% पर स्थिर रही, जो सितंबर, 2025 के समान थी।

ए. परिचय

एनएसओ और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा किया जाने वाला आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) जनसंख्या की गतिविधि भागीदारी और रोज़गार-बेरोज़गारी की स्थिति के आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है। देश के श्रम बल संकेतकों के मासिक और त्रैमासिक अनुमान प्रदान करने के लिए पीएलएफएस सर्वेक्षण पद्धति को जनवरी 2025 से संशोधित किया गया है।

पीएलएफएस के मासिक परिणाम मासिक बुलेटिन के रूप में जारी किए जाते हैं। यह वर्तमान साप्ताहिक स्थिति [1] (सीडब्ल्यूएस) दृष्टिकोण के आधार पर अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख श्रम बाजार संकेतकों, जैसे श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर), श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) और बेरोजगारी दर (यूआर) के अनुमान प्रस्तुत करता है

अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक के मासिक बुलेटिन पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अक्टूबर 2025 माह का वर्तमान मासिक बुलेटिन इस श्रृंखला का सातवाँ बुलेटिन है।

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सीडब्ल्यूएस आधारित प्रमुख्य निष्कर्ष:

  • श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि:

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच समग्र एलएफपीआर लगातार चार महीनों तक बढ़ता रहा और जून, 2025 में 54.2% से बढ़कर अक्टूबर, 2025 में 55.4% हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एलएफपीआर भी जून, 2025 में 56.1% से बढ़कर अक्टूबर, 2025 में 57.8% हो गया।

अक्टूबर 2025 में समग्र एलएफपीआर छह महीने के उच्च स्तर 55.4% पर पहुंच गया

 

  • महिला श्रम बल भागीदारी में वृद्धि जारी : 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में समग्र एलएफपीआर अक्टूबर, 2025 में 34.2% तक पहुंच गई, जो मई, 2025 के बाद से उच्चतम है और ये ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एलएफपीआर में वृद्धि से प्रेरित है।

 

समग्र महिला एलएफपीआर जून, 2025 में 32.0% से बढ़कर अक्टूबर, 2025 में 34.2% तक बढ़ती प्रवृत्ति दिखा रहा है।

  • महिला श्रमिक वृद्धि से समग्र कार्यबल में वृद्धि: अक्टूबर, 2025 में समग्र श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्‍ल्‍यूपीआर) 52.5% था, जो जून, 2025 से लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कार्यबल में वृद्धि के कारण यह वृद्धि हुई है। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में समग्र डब्‍ल्‍यूपीआर लगातार चौथे महीने बढ़ा है, जो जून, 2025 में 30.2% से बढ़कर अक्टूबर, 2025 में 32.4% हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कार्यबल में चार महीनों से लगातार वृद्धि हो रही है, जो जून, 2025 में 33.6% से बढ़कर अक्टूबर, 2025 में 36.9% तक पहुंच गई।

  • समग्र बेरोजगारी दर (यूआर) अपरिवर्तित रही: 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच यूआर सितंबर, 2025 और अक्टूबर, 2025 के बीच 5.2% पर अपरिवर्तित रही। ग्रामीण बेरोजगारी दर (यूआर) में मामूली गिरावट, सितंबर, 2025 में 4.6% से अक्टूबर, 2025 में 4.4% तक, शहरी यूआर में 6.8% से 7.0% तक मामूली वृद्धि के साथ, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर में समग्र स्थिरता आई।

  • महिलाओं में बेरोजगारी दर (यूआर) में कमी:

15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में यूआर सितंबर, 2025 के दौरान देखी गई 5.5% से घटकर अक्टूबर, 2025 में 5.4% हो गया। ग्रामीण महिलाओं में यूआर में सितंबर, 2025 में 4.3% से घटकर अक्टूबर, 2025 में 4.0% हो जाने से मुख्य रूप से समग्र महिला यूआर में गिरावट आई है।

अक्टूबर, 2025 में पुरुष यूआर पिछले महीने की तुलना में 5.1% पर स्थिर रहा। ग्रामीण पुरुष यूआर में सितंबर, 2025 के 4.7% से अक्टूबर, 2025 में 4.6% तक की मामूली गिरावट आई, जिसकी भरपाई इसी अवधि के दौरान शहरी पुरुष यूआर में 6.0% से 6.1% की मामूली वृद्धि से हुई, जिसने समग्र स्थिरता में योगदान दिया।

 

अखिल भारतीय स्तर पर मासिक अनुमान कुल 3,74,164 सर्वेक्षण किए गए व्यक्तियों से एकत्रित जानकारी पर आधारित हैं

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण किए गए व्यक्तियों की संख्‍या

 2,14,254

शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण किए गए व्यक्तियों की संख्‍या

1,59,910

 

अक्टूबर, 2025 माह का मासिक बुलेटिन मंत्रालय की वेबसाइट (https://www.mospi.gov.in) पर उपलब्ध है।

प्रकाशनों/रिपोर्टों को देखने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें

 

पीडीएफ फाइल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

****

पीके/केसी/आईएम/केके


(रिलीज़ आईडी: 2190904) आगंतुक पटल : 343
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu