लोकसभा सचिवालय
सांसदों ने पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की
Posted On:
14 NOV 2025 6:27PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, श्री किरेन रिजिजू; राज्य सभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे; राज्य सभा के उप सभापति, श्री हरिवंश; संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव, श्री पी.सी. मोदी ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. एस. राधाकृष्णन ने 05 मई 1966 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में किया था।
***
AM
(Release ID: 2190143)
Visitor Counter : 62