अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
अल्पसंख्यक कार्य सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा की
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अन्य पहलों अर्थात वक्फ संपत्ति पंजीकरण और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की भी समीक्षा की गई
Posted On:
12 NOV 2025 7:16PM by PIB Delhi
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (एमओएमए) के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान, सचिव ने राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति पंजीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की।


इसके अतिरिक्त, राज्य में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की पहलों की प्रगति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा हुई।

***
पीके/केसी/एके/एसके
(Release ID: 2189376)
Visitor Counter : 27